फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटSports Awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन को मिला अर्जुन अवॉर्ड

Sports Awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन को मिला अर्जुन अवॉर्ड

शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार दिए गए। भारतीय टीम के बल्लेबाज शिखर धवन को अजुर्न पुरस्कार से सम्मानित किया। धवन को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में...

Sports Awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन को मिला अर्जुन अवॉर्ड
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 13 Nov 2021 06:15 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार दिए गए। भारतीय टीम के बल्लेबाज शिखर धवन को अजुर्न पुरस्कार से सम्मानित किया। धवन को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये अवॉर्ड दिया। धवन के अलावा कई भारतीय एथलीटों को अजुर्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बार  35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें से ज्यादा एथलीट टोक्यो ओलंपिक और पैराओलंपिक में मेडल जीतने वाले थे।

जिन खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया गया उनमें हॉकी महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया, मोनिका, कबड्डी खिलाड़ी संदी नारवाल, शूटर अभिषेक वर्मा और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज हैं। सुहास यतिराज यूपी के गौतम बुद्ध नगर के डीएम हैं। सुहास यतिराज ने टोक्यो पैरालंपिक्स में पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 का रजत पदक जीत कर इतिहास रचा था। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया। 

Sports Awards 2021: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, मिताली राज और पीआर श्रीजेश को मिला खेल रत्न अवॉर्ड, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित

 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 29 अगस्त के आसपास ओलंपिक और पैरालंपिक होने के कारण पुरस्कारों को देने में देरी हुई। खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक मेडल ऑफ ऑनर दिया जाता है। वहीं अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, एक कांस्य प्रतिमा और एक सम्मान पत्र दिया जाता है। इस समारोह में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें