देश छोड़ने वाले बयान पर विराट कोहली ने दी सफाई, जानिए क्या कहा?

Nov 08, 2018 10:34 pm ISTआईएएनएस। नई दिल्ली।
share

देश छोड़ने वाले अपने बयान को लेकर प्रशंसकों के निशाने पर आने के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने अब मुद्दे को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा है कि सभी को अपने पसंद की आजादी है। विराट कोहली...

देश छोड़ने वाले बयान पर विराट कोहली ने दी सफाई, जानिए क्या कहा?

देश छोड़ने वाले अपने बयान को लेकर प्रशंसकों के निशाने पर आने के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने अब मुद्दे को शांत करने का प्रयास करते हुए कहा है कि सभी को अपने पसंद की आजादी है। विराट कोहली सोशल मीडिया पर उस समय प्रशंसकों के निशाने पर आ गए थे जब उन्होंने एक फैन से कहा था कि यदि वे भारतीय क्रिकेटरों को खेलते देखना पसंद नहीं करते हैं तो उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। लेकिन अब विवाद को बढ़ता देख उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस पर सफाई दी है। 

— Virat Kohli (@imVkohli) November 8, 2018

विराट कोहली ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, 'मुझे लगता है कि ट्रोलिंग करना मेरे लिए नहीं है दोस्तों, मैं खुद ट्रोल होने से ही संतुष्ट हूं। मैंने सिर्फ ये बताने की कोशिश की थी कि कैसे 'इन भारतीयों' को उस कॉमेंट में लिखा गया था और कुछ नहीं। मैं भी पसंद की आजादी के पक्ष में हूं। दोस्तों त्योहार का आनंद लो और शांत रहें। सबको प्यार।' उन्होंने सोमवार को अपने 30वें जन्मदिन पर 'विराट कोहली ऑफिसियल ऐप' लांच किया था। इस दौरान एक फैन ने उनसे बातचीत में भारतीय टीम के बजाय इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया टीम को महत्व दिया था। 

फैन ने लिखा, 'वह (विराट) एक क्षमता से बढ़ाकर आंके गए बल्लेबाज (ओवर रेटेड बैट्समैन) हैं। मुझे उनकी बल्लेबाजी में कुछ भी खास नहीं दिखता। मैं इन भारतीयों की तुलना में इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को देखना पसंद करता हूं।' विराट कोहली ने कहा था कि वह आलोचनाओं से निजी तौर पर प्रभावित नहीं होते हैं। लेकिन भारत में रहते हुए यदि कोई भारतीय खिलाड़ियों को पसंद नहीं करता है तो उन्हें देश में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा था,'मुझे इस पर कोई ऐतराज नहीं है कि तुम्हें मेरा खेल पसंद नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता कि तुम्हें इस देश में रहकर दूसरी चीजों को पसंद करना चाहिए। अपनी प्राथमिकताओं को सही करिए।' 

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।