फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND W vs NZ W: पूजा वस्त्राकर के डायरेक्ट थ्रो से चारों खाने चित हो गईं सूजी बेट्स- Video

IND W vs NZ W: पूजा वस्त्राकर के डायरेक्ट थ्रो से चारों खाने चित हो गईं सूजी बेट्स- Video

India Women vs New Zealand Women, ICC Women's World Cup 2022: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। भारत ने टॉस जीता और कप्तान...

IND W vs NZ W: पूजा वस्त्राकर के डायरेक्ट थ्रो से चारों खाने चित हो गईं सूजी बेट्स- Video
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 10 Mar 2022 11:28 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

India Women vs New Zealand Women, ICC Women's World Cup 2022: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। भारत ने टॉस जीता और कप्तान मिताली राज ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स ने पारी का आगाज किया। मैच के तीसरे ही ओवर में सूजी बेट्स को पवेलियन लौटना पड़ा। पूजा वस्त्राकर के सटीक डायरेक्ट थ्रो के सामने सूजी की रफ्तार कम पड़ गई।

सूजी बेट्स 10 गेंद पर महज पांच रनों का योगदान देकर रनआउट हुईं। झूलन गोस्वामी की गेंद पर सोफी डिवाइन ने हल्के हाथों ऑफ साइड एरिया में शॉट खेला।

डिवाइन को उम्मीद थी कि एक रन आसानी से चुराया जा सकता है। उनकी कॉल पर सूजी बेट्स भी भाग पड़ीं। पूजा वस्त्राकर ने फुर्ती से गेंद उठाई और स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर गेंद दे मारी। इस तरह से सूजी बेट्स की पारी का अंत हुआ। सोफी डिवाइन 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुईं। उनका विकेट पूजा वस्त्राकर के खाते में गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें