फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIndia Women vs Malaysia Women: एशिया कप में भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को दी मात

India Women vs Malaysia Women: एशिया कप में भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को दी मात

विमेंस एशिया कप 2022 का 6ठां मुकाबला आज भारत और मलेशिया के बीच सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया यहां अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से मात देकर यहां पहुंची है।

India Women vs Malaysia Women: एशिया कप में भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को दी मात
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 03 Oct 2022 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

INDW vs MLYW Match 6 Live Cricket Score: विमेंस एशिया कप 2022 का 6ठां मुकाबला आज भारत और मलेशिया के बीच सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने DLS के तहत मलेशिया को 30 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। 

टीम इंडिया यहां अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से मात देकर यहां पहुंची थी, वहीं मलेशिया को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के खिलाफ जेमिमा रोड्रिग्स की 76 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने बोर्ड पर 150 रन लगाए थे और विपक्षी टीम को 109 रनों पर ढेर किया था। 

INDW 181/4 (20)

MLYW 16/2 ( 5.2 )

4:40 PM: DLS पार स्कोर के हिसाब से जीतने के लिए मलेशिया को फ़िलहाल 47 के स्कोर पर होना चाहिए था। लेकिन खेल रोके जाने के समय तक टीम 5.2 ओवर में दो विकेट पर 16 रन ही बना सकी थी और उसे 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

4:40 PM: बारिश के कारण अब खेल आगे और संभव नहीं सका और डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारतीय महिला टीम ने 30 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया है। 

2:48 PM: बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया है और पिच को कवर से ढक दिया गया है। खेल रोके जाने के समय तक मलेशिया का स्कोर 5.2 ओवर में 16/2 है। 

2:40 PM: मलेशिया ने 6 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। वान जुलिया एक रन बनाकर गायकवाड का शिकार बनी। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 11 रन है। 

2:32 PM: 182 रन का पीछा करने उतरी मलेशिया को चौथी ही गेंद पर पहला झटका लग गया है। कप्तान विनिफ़्रेड दुरइसिंगम (0) खाता खोले बिना पवेलियन लौट गई। दीप्ति शर्मा ने पहले ओवर में एक रन देकर विकेट अपने नाम किया। 

2:20 PM: भारतीय टीम ने पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 4 विकेट पर 181 रन बनाए हैं। मेघना ने 69 और शैफाली वर्मा ने 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा रिचा घोष ने नाबाद 33 रन बनाए। टूर्नामेट में यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। 

2:10 PM -शैफाली 46 रन बनाकर आउट हो गई हैं। भारत को दूसरा झटका लग चुका है। 

2:02 PM - 17 ओवर तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 150 रन पूरे कर लिए हैं। शैफाली वर्मा 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऋचा घोष 26 के निजी स्कोर पर उनका साथ दे रही हैं।

1:49 PM - 14वें ओवर में भारत को पहला झटका मेघना के रूप में लगा जो 69 रन बनाकर आउट हुईं। मेघना कवर्स की दिशा में शॉट खेलना चाहती थी, मगर वहां तैनात फील्डर ने कोई गलती नहीं की और आसान सा कैच पकड़ा। अब शैफाली का साथ देने ऋचा घोष आईं हैं।

1:45 PM - 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 107 रन हो गया है। विमेंस एशिया कप टी20 में यह किसी भी टीम द्वारा यह पहली शतकीय साझादीर है। मेघना 68 और शैफाली 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

1:32 PM - सब्भिनेनी मेघना के पहले अर्धशतक के साथ 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। मेघना 8 चौकों और 1 छक्के की मदद के साथ 51 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रही हैं। वहीं शैफाली 23 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं।

1:20 PM - पावरप्ले में भारत ने बिना विकेट खोए 47 रन बना लिए हैं। मेघना 36 तो शैफाली 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

1:12 PM - 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 28 रन हो गया है। मेघना 24 और शैफाली 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

1:03 PM - सब्भिनेनी मेघना और शैफाली वर्मा भारतीय पारी का आगाज करने उतरी। पहले ओवर से भारत ने 11 रन बटोरे। टीम इंडिया की यह अच्छी शुरुआत है।

12:38 PM - भारतीय प्लेइंग XI: शैफाली वर्मा, सबबिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, केपी नवगीर, ऋचा घोष, दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह

मलेशिया की प्लेइंग XI- विनिफ्रेड दुरईसिंगम, वान जूलिया, मास एलिसा, एल्सा हंटर, माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, आइना हमीज़ा हाशिम, जमहीदया इंतान, नूर अरियाना नात्स्या, साशा आज़मी, नूर हयाती ज़कारिया, नूर दानिया स्यूहादा

12:35 PM - मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग XI में चार बदलाव किए हैं। स्मृति मंदाना, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर और रेणुका ठाकुर को आराम दिया गया है। उनकी जगह सबबिनेनी मेघना, केपी नवगीर, राजेश्वरी गायकवाड़ और मेघना सिंह को टीम में जगह मिली है।

12:10 PM - नमस्कार! विमेंस एशिया कप 2022 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस टूर्नामेंट का 6ठां मैच भारत और मलेशिया के बीच खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार 1 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 12 बजकर 30 मिनट पर होगी।

इंडिया विमेंस बनाम मलेसिया विमेंस की संभावित प्लेइंग XI-

INDW: स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, दयालन हेमलता, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, राधा यादव

MLYW: एल्सा हंटर, नुरिल्या नतास्या, माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, साशा आज़मी, ऐना हमीज़ा हाशिम, मास एलिसा, डब्ल्यूए दुराईसिंगम (कप्तान), वान जूलिया, जे इंतान, ऐसा एलीसा, नूर दानिया स्यूहादा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें