फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs ZIM 1st ODI: भारत ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, धवन और गिल ने खेली दमदार नाबाद पारी

IND vs ZIM 1st ODI: भारत ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, धवन और गिल ने खेली दमदार नाबाद पारी

दीपक चाहर की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल के बाद शुभमन गिल और शिखर धवन के नाबाद अर्धशतकों से भारत ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे पर 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

IND vs ZIM 1st ODI: भारत ने एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, धवन और गिल ने खेली दमदार नाबाद पारी
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 18 Aug 2022 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

IND vs ZIM 1st ODI  भारत ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा। जिम्बाब्वे के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने गिल ( 82) और धवन (81) के बीच अटूट शतकीय साझेदारी से 19.1 ओवर शेष रहते बिना विकेट खोए 192 रन बनाकर जीत दर्ज की। जिंबाब्वे ने 110 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन रिचर्ड एनगारवा (34) और ब्रेड इवान्स (नाबाद 33)  ने नौवें विकेट के लिए 70 रन जोड़कर टीम को सस्ते में सिमटने से बचाया। कप्तान रेगिस चकाब्वा 35 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। भारत की ओर से अक्षर पटेल, दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए। 

IND vs WI:- ZIM 189/10 (40.3)

IND 192-0 (30.3)

06:30 PM: भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 10 विकेट से हरा दिया है। धवन और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी हुई।

06:23 PM: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला वनडे जीतने के काफी करीब पहुंच गई है। जिम्बाब्वे को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

06:14 PM: शुभमन गिल और शिखर धवन ने बिना किसी परेशानी के भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है। भारत को जीत के लिए 142 गेंदों में 37 रन चाहिए। 

06:07 PM: भारतीय स्टार ओपनर शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 51 गेंदों में 50 रन पूरे किए। गिल अपनी पारी में 6 चौके जड़ चुके हैं। 

05:56 PM:  शिखर धवन के बाद शुभमन गिल भी अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। गिल 46 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 22 ओवर में 118 रन बना लिए हैं। 

05:44 PM:  शुभमन गिल और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। इस बीच धवन ने 76 गेंदों में अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। 

05:38 PM:  शिखर धवन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने काफी धीमी पारी खेली है, लेकिन भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। धवन 70 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:29 PM: भारत ने 16 ओवर में 83 रन बटोर लिए हैं। जिम्बाब्वे के गेंदबाज पहले विकेट की तलाश में हैं। विकेट लेने के लिए कुछ मौके बने थे, लेकिन मेजबान उसको भुना नहीं सके। 

05:22 PM: जिम्बाब्वे के फील्डर इवांस ने शिखर धवन का आसान सा कैच छोड़ दिया है। गिल ने अगले ओवर में तीन चौके जड़ दिए हैं। 

05:14 PM: सलामी बल्लेबाज गिल और धवन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 50 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि दोनों धीमी पारी खेल रहे हैं। 

05:05 PM: शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 44 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत ने 10 ओवर में 43 रन बनाए हैं। धवन 24 और गिल 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

04: 54 PM: भारत ने 7 ओवर में बिना विकेट खोए 29 रन बना लिए हैं। धवन 32 गेंदों में 18 रन और गिल 10 गेंद में 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

04: 43 PM: धवन और गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर में धवन ने लगातार गेंदों पर दो चौके जड़े थे, लेकिन उसके बाद 6 ओवर में बल्लेबाज कोई बाउंड्री नहीं लगा सके हैं। 

04: 35 PM: शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने हाल ही में समाप्त हुई वेस्टइंडीज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में भी अभी तक दोनों बल्लेबाज आराम से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

04: 25 PM: भारत की ओर से शुभमन गिल और शिखर धवन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। उम्मीद ये थी कि कप्तान केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने उतरेंगे। लेकिन उन्होंने गिल को ओपनिंग के लिए भेजा है। 

04: 10PM: दीपक चाहर, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है। जिम्बाब्वे की टीम 40.3 ओवर में 189 रन बना सकी है। भारत को जीत के लिए 190 रन बनाने हैं। भारत अगर ये मैच जीतने में कामयाब होता है, तो बतौर कप्तान केएल राहुल की ये पहली जीत होगी। 

03:57 PM :जिम्बाब्वे की टीम भारत के खिलाफ पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को 189 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान रेगिस चकाब्वा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। रिचर्ड एनगारवा ने 34 जबकि ब्रेड इवान्स ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया।

03:48 PM : अक्षर पटेल ने मैच में अपना तीसरा विकेट लेकर जिम्बाब्वे की पारी का अंत किया। उन्होंने विक्टर न्याउची को कैच आउट करवाया। 

03:39 PM : खतरनाक बन चुकी इवांस और नगारवा की जोड़ी को प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ दिया है। कृष्णा ने नगारवा को बोल्ड करके मैच में अपना तीसरा विकेट लिया। नगारवा ने 42 गेंद में 34 रन बनाए। 

03:39 PM :इवांस और नगारवा के बीच नौंवे विकेट के लिए 50 गेंदों में 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। जिम्बाब्वे के नजरिए से ये साझेदारी काफी महत्वपूर्ण है। दिलचस्प बात ये है कि जिम्बाब्वे की पारी की ये पहली अर्धशतकीय साझेदारी है। 

03:34 PM : जिम्बाब्वे के बल्लेबाज इवांस और नगारवा ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और वह बिना किसी दबाव के रन बटोर रहे हैं। दोनों के बीच नौंवे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 

03:25 PM : भारतीय कप्तान केएल राहुल ने मोहम्मद सिराज को गेंद थमाई है। टीम जल्द से जल्द आखिरी के दो विकेट निकालना चाहेगी। हालांकि दूसरे छोर से अभी स्पिन गेंदबाजी हो रही है। 

03:18 PM : पिछले कुछ ओवर से स्पिनर ही गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसके कारण जिम्बाब्वे के पुछल्ले बल्लेबाज आसानी से रन बना ले रहे हैं। कप्तान जल्द ही अपने तेज गेंदबाजों को गेंद दे सकते हैं।

03:12 PM : 8वां विकेट गिरने के बाद इवांस और नगारवा के बीच 9वें विकेट के लिए 20 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

03:04 PM : अक्षर पटेल ने मैच में अपना दूसरा विकेट झटका है। उन्होंने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ल्यूक जोंगवे को एलबीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि जोंगवे ने रिव्यू लिया, लेकिन उन्हें उसका फायदा नहीं मिला। वह 23 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

02:56 PM : आखिरकार भारतीय गेंदबाज जिम्बाब्वे के कप्तान चकाब्वा को आउट करने में सफल हुए हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें बोल्ड किया। चकाब्वा ने 51 गेंद में 35 रन बनाए। पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। वह मैच में मेजबान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

02:53 PM : जिम्बाब्वे ने 25.4 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। मेजबान अगर इस मैच में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें कम से कम 200 से ज्यादा रन बनाने होंगे। हालांकि जिम्बाब्वे के लिए आसान नहीं होने वाला है। 

02:45 PM : कप्तान केएल राहुल ने 23वें ओवर में 5वें गेंदबाज के रूप में अक्षर पटेल को गेंद सौंपी है। पटेल के ओवर में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज कई बार आउट होने से बचे हैं। अक्षर ने अपने शुरुआती दो ओवरों में कोई रन नहीं दिया है। दोनों ओवर मेडन रहे हैं।

02:37 PM : तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में अपना दूसरा विकेट झटका है। तेजी से रन बनाने के चक्कर में रयान बर्ल खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 18 गेंदों में 11 रन बनाए। 

02:29 PM : कुलदीप यादव ने जिम्बाब्वे के कप्तान चकाब्वा को लगभग अपनी जाल में फंसा लिया था। कुलदीप ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया था। जिसके बाद कप्तान ने रिव्यू लेने का फैसला किया। थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को बदला और चकाब्वा अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। 

02:23 PM : जिम्बाब्वे के कप्तान चकाब्वा को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से काफी परेशान किया हुआ है। एक बार कैच लेने का मौका बना था, लेकिन फील्डर काफी दूर था। 

02:14 PM : जिम्बाब्वे को पांचवां झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज सिकंदर रजा 17 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने धवन के हाथों कैच आउट करवाया।

02:10 PM: जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 16 ओवरों में 4 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं।  चकाब्वा और सिकंदर क्रीज पर डटे हुए हैं। 

02:04 PM: कुलदीप यादव ने पारी का 14वां ओवर फेंका और मात्र एक ही रन खर्च किया। दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज के शानदार स्पेल के बाद भारत को पकड़ मजबूत रखनी होगी। सिराज की जगह अब प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं। 

01:55 PM: पारी का 13वां और अपना लगातार 7वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर की चौथी फुल लेंथ गेंद पर सिकंदर रजा ने चौका लगाकर जिम्बाब्वे का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। अगली गेंद पर भारत ने LBW आउट के लिए रिव्यू लिया मगर गेंद एक बार फिर स्टंप के बाहर जा रही थी। भारत ने अपना दूसरा और अंतिम रिव्यू भी गंवाया।

01:51 PM: 12वां ओवर लेकर आए सिराज की आखिरी दो गेंदों पर चकाब्वा ने बैक टू बैक चौके लगाए। जिम्बाब्वे अब 50 रन के करीब पहुंच गया है। अब कप्तान चकाब्वा को सिकंदर रजा के साथ मिलकर एक बड़ी साझेदारी करनी होगी।

01:43 PM: पहला विकेट गिरने के बाद जिम्बाब्वे की टीम ताश के पत्तों की तरह ढहती दिख रही है। 25 रन पर पहला विकेट खोने के बाद टीम 31 रन तक कुल चार विकेट गंवा चुकी है। 11वें ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर ने मधेवीरे को LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। चाहर की यह तीसरी विकेट है।

01:37 PM: 10वां ओवर लेकर आए सिराज को भी आखिरकार पहली सफलता मिली। गुड लेथ गेंद पर उन्होंने विलियम्स को 1 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। शिखर धवन ने स्लिप में शानदार कैच पकड़ा। अब सिकंदर रजा क्रीज पर आए हैं।

01:31 PM: 9वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर ने बाहर जारी गेंद पर इस बार मारुमानी को फंसाया और भारत को दूसरी विकेट दिलाई। मारुमानी 22 गेंदों पर 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

01:22 PM: पारी का 7वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर ने इनोसेंट काइया को आउट कर मेजबानों को पहला झटका दिया है। काइया लेग साइड में जोरदार शॉट लगाना चाहते थे मगर गेंद उनके उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर संजू सैमसन के दस्तानों में गई। काइया ने बनाए 4 रन। जिम्बाब्वे 25/1

01:18 PM: 6 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और जिम्बाब्वे ने बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए है। कैया 4 और मारुमानी 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 13 अतिरिक्त रन दिए हैं। जिम्बाब्वे के लिए यह अच्छी शुरुआत है।

01:11 PM: मारुमानी ने लगाया पारी का पहला चौका! 5वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर की तीसरी गेंद पर मारुमानी ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में जिम्बाब्वे की पारी का पहला चौका लगाया। वह 6 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

01:04 PM: भारत ने गंवाया रिव्यू! तीसरे ओवर की बेहतरीन यॉर्कर पर दीपक चाहर ने कैया को विकेट के सामने फंसााय था, मगर अंपायर ने आउट नहीं दिया। भारत ने इसके लिए रिव्यू लिया, मगर वह रिव्यू भारत के पक्ष में नहीं रहा क्योंकि गेंद विकेट से दूर जा रही थी।

12:56 PM: पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका और इस ओवर से उन्होंने 6 रन खर्च किए जिसमें वाइड के साथ उन्होंने चौका भी दिया। अगर अतिरिक्त रन हटा दें तो भारतीय गेंदबाजों की यह अच्छी शुरुआत है।

12:51 PM: दीपक चाहर की शानदार शुरुआत, पहले ओवर से उन्होंने खर्च किए 6 रन जिसमें से चार रन लेग बाय के थे। LBW के लिए चाहर ने दो बॉल पर अपील भी की मगर गेंद विकेट पर नहीं लग रही थी।

12:46 PM: भारतीय टीम उतरी मैदान पर, दीपक चाहर करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत। जिम्बाब्वे की पारी का आगाज करने तदिवानाशे मारुमानी और इनोसेंट कैया आए हैं।

12:40 PM: राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी है। 

12:30 PM: टीम शीट के अनुसार भारतीय पारी का आगाज शिखर धवन और शुभमन गिल करेंगे, वहीं कप्तान केएल राहुल मिडिल ऑर्डर का भार संभालेंगे।

12:21 PM: भारतीय प्लेइंग XI - शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (c), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (wk), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

जिम्बाब्वे प्लेइंग XI- तदिवानाशे मारुमानी, इनोसेंट कैया, सीन विलियम्स, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान और विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैडली इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा

12:16 PM: भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

12:04 PM: भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले वनडे को टीवी और ऑनलाइन कैसे देखें लाइव। जानने के लिए यहां क्लिक करें 

11:55 PM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI- शिखर धवन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, केएल राहुल, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज

11:52 PM: नमस्कार! भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले वनडे के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड इस प्रकार है:-

जिम्बाब्वे टीम: रेजिस चकबवा (w/c), ताकुदज़्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडांडे, जॉन मसारा, तदिवानाशे मारुमनी, टोनी मुन्योन्गा, तनाका चिवंगा

भारत टीम: शिखर धवन, केएल राहुल (c), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन (wk), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, दीपक चाहर, ईशान किशन , प्रसिद्ध कृष्ण, ऋतुराज गायकवाडी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें