INDvsWI: 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 9 रन दूर हैं 'हिटमैन' रोहित शर्मा

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

अब से कुछ ही देर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच उड़ीसा में कटक के बाराबती स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शुरू हो जाएगा। दोनों टीमें इस सीरीज में एक-एक मैच जीत चुकी हैं। भारत के लिए...

rohit sharma photo ht

अब से कुछ ही देर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच उड़ीसा में कटक के बाराबती स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शुरू हो जाएगा। दोनों टीमें इस सीरीज में एक-एक मैच जीत चुकी हैं। भारत के लिए अच्छी खबर है कि सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों ने दूसरे वनडे में पहले विकेट के लिए 227 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

रोहित ने सीरीज के दो मैचों में अब तक 36 और 159 रनों की पारी खेली है जबकि राहुल ने छह और 102 रनों की पारी खेली है। सीरीज के दूसरे मैच में धुआंधार 159 रनों की पारी खेलने वाले रोहित से इस मैच में भी उम्मीद होगी। इस मैच में सिर्फ 9 रन बनाते ही रोहित श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

INDvsWI: इन 2 बदलावों के साथ कटक में ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंगXI

बता दें कि बतौर ओपनर एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित पूर्व श्रीलंकाई ओपनर को पीछे छोड़ सकते हैं। रोहित के 2379 रन हैं जबकि 1997 में जयसूर्या ने 2387 रन बनाए थे। 8 रन बनाने के साथ ही भारतीय ओपनर जयसूर्या की बराबरी कर लेंगे और 9वां रन बनाने के साथ ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। इस साल रोहित ने वनडे में अब तक 1427 रन, टी20 में 396 जबकि टेस्ट में 556 रन बनाए हैं।

IND vs WI: मैच से पहले दिखा विराट कोहली का जबरा फैन, शरीर पर गुदवाएं हैं 16 टैटू

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 9 रन दूर हैं रोहित शर्मा