INDvsWI, 3rd ODI: भारत के 229वें वनडे खिलाड़ी बने नवदीप सैनी
India vs West Indies, 3rd ODI at Cuttack: दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार (22 दिसंबर) को यहां तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही...

India vs West Indies, 3rd ODI at Cuttack: दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार (22 दिसंबर) को यहां तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही वह भारत के 229वें वनडे खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत ने
दूसरा मैच जीतने वाली टीम में एक परिवर्तन किया है और चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर के स्थान पर सैनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में बिना किसी परिवर्तन के अपनी टीम उतारी है।
27 साल के नवदीप सैनी साल 2019 में भारत के लिए वनडे में पदार्पण करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। सैनी से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में, विजय शंकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में, शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिलटन में और शिवम दुबे ने इस सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में अपना पदार्पण किया था।
We have a debutant in the house! Navdeep Saini will make his ODI debut in Cuttack. 👏👏#INDvWI #TeamIndia @paytm pic.twitter.com/jaEA6PVe7x
नवदीप सैनी का जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ था, लेकिन वह प्रथम श्रेणी में दिल्ली की टीम की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने भारत के लिए पांच टी-20 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने छह विकेट लिए हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी में 125, लिस्ट ए में 75 और टी-20 में 36 विकेट लिए हैं।



