INDvSL:विराट कोहली ने रचा इतिहास, पुणे में बनाया खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jan 10, 2020 11:58 pm ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारत के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में इतिहास रच डाला। इस मैच में एक रन बनाते ही विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले...

INDvSL:विराट कोहली ने रचा इतिहास, पुणे में बनाया खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में इतिहास रच डाला। इस मैच में एक रन बनाते ही विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए। हालांकि एक कप्तान के तौर पर वो ऐसा करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने जबकि भारत के दूसरे कप्तान बने। भारत में उनसे पहले यह कारनामा महेंद्र सिंह धोनी ने किया है।

विराट कोहली ने इससे पहले कप्तान के तौर पर इंदौर में खेले गए दूसरे मुकाबले में टी 20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे किए थे। विराट क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में कप्तान के तौर पर सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके अलावा वो इस वक्त अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया था। 

विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की 196वीं पारी में अपने 11,000 रन पूरे किए। इन पारियों में उन्होंने कप्तान के तौर पर कुल 41 शतक लगाए जो अपने आप में रिकॉर्ड है। बता दें कि इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है। सीरीज का दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से जीता था जबकि सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

INDvSL,3rd T20: श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह बनाकर संजू सैमसन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।