IND A vs SA A: दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ फॉर्म में लौटना चाहेंगे शिखर धवन
India A vs South Africa A: खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बुधवार (4 सितंबर) से शुरू हो रही पांच मैचों की अनधिकृत वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में भारत ए के...
India A vs South Africa A: खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बुधवार (4 सितंबर) से शुरू हो रही पांच मैचों की अनधिकृत वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में भारत ए के लिए खेलेंगे। इन दो मैचों उनका इरादा अपनी लय फिर हासिल करने का होगा। शिखर धवन को चोटिल हरफनमौला विजय शंकर की जगह टीम में रखा गया है।
टीम इंडिया के ओपनर धवन विश्व कप के दौरान हाथ में हुए फ्रेक्चर से उबरने के बाद पिछले पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 65 रन ही बना सके, जिसमें तीन टी-20 और दो वनडे शामिल थे। भारत की सीनियर टीम 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी, लिहाजा धवन का इरादा खोया फॉर्म हासिल करने का होगा।
ICC Test Bowling Rankings: 12 टेस्ट मैचों में कुछ ऐसे 85वें से तीसरे पायदान तक पहुंचे जसप्रीत बुमराह
चौथे मैच में मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारत ए टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। संजू सैमसन विकेटकीपिंग में इशान किशन की जगह ले सकते हैं। शुभमन गिल के लिए भी यह अहम मैच होगा, जो पहले दो मैचों में नहीं चल सके और तीसरे से बाहर रहे।
ICC Test Batsmen Ranking: विराट से छिनी नंबर-1 की कुर्सी, स्मिथ बने टेस्ट में बेस्ट
मुंबई के शिवम दुबे ने दोनों मैचों में प्रभावित किया है। वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीका ए की कप्तानी तेंबा बावुमा कर रहे हैं और उसके पास रजा हेंडरिक्स, जार्ज लिंडे, तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे और जूनियर डाला जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।
दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल-
तारीख | मैच डिटेल्स | वेन्यू | समय |
15 सितंबर 2019 | INDvSA 1st T20I | धर्मशाला | 7:00 PM |
18 सितंबर 2019 | INDvSA 2nd T20I | मोहाली | 7:00 PM |
22 सितंबर 2019 | INDvSA 3rd T20I | बेंगलुरु | 7:00 PM |
2-6 अक्टूबर 2019 | INDvSA 1st Test Match | विशाखापट्टनम | 9:30 AM |
10-14 अक्टूबर 2019 | INDvSA 2nd Test Match | पुणे | 9:30 AM |
19-23 अक्टूबर 2019 | INDvSA 3rd Test Match | रांची | 9:30 AM |