फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs SA 1st Test : बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द, एक भी गेंद नहीं फेंका गया

IND vs SA 1st Test : बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द, एक भी गेंद नहीं फेंका गया

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से...

IND vs SA 1st Test : बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द, एक भी गेंद नहीं फेंका गया
Namita Shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 27 Dec 2021 05:49 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से बारिश में धुल गया। लगातार हो रही बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन के खेल को रद्द कर दिया गया है। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंका गया। कल यानि के मंगलवार को मैच के तीसरे दिन खेल अपने निर्धारित समय पर शुरू होगा और तीसरे सेशन में अतिरिक्त आधे घंटे का खेल होगा। पहले दिन भारत का स्कोर 272/3 था। केएल राहुल 122 रन पर और अजिंक्य रहाणे 40 रन पर नाबाद हैं। 

17.35 PM : लगातार हो रही बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन के खेल को रद्द कर दिया गया है। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंका गया। पहले दिन भारत का स्कोर 272/3 था। के एल राहुल 122 रन पर और अजिंक्य रहाणे 40 रन पर नाबाद हैं। कल यानि के मंगलवार को मैच के तीसरे दिन खेल अपने निर्धारित समय पर शुरू होगा और तीसरे सेशन में अतिरिक्त आधे घंटे का खेल होगा। 

17.00 PM :  ऐसा लग नहीं रहा है कि सेंचुरियन में दूसरे दिन का खेल शुरू होगा। आज दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब मैदान का निरीक्षण करने से पहले बारिश आ गई। फिलहाल दूसरी बार बारिश शुरू हो गई है। 

15.50 PM : लंच ब्रेक पूरा हो चुका है और अच्छी बात ये कि बारिश अब रुक गई है। ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाकर खेल के लायक बनाने में जुटे हैं। भारतीय समयानुसार 4.15 बजे अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे। 

15.05 PM : बारिश और मैदान गीला होने के कारण पहले सेशन में एक गेंद भी नहीं फेंका गया। इसके कारण अब समय से पहले ही लंच की घोषणा कर दी गई है।

14.52 PM : सेंचुरियन से एक बार फिर बुरी खबर आ रही है। थोड़ी देर थमने के बाद एक बार ​फिर से मैदान पर बारिश शुरू हो गई है। अब मैदान के एक बड़े हिस्से को वापस कवर से ढका जा रहा है।

14.35 PM : खबरों के अनुसार, अंपायरों ने लंच ब्रेक को आधे घंटे पहले लेने का फैसला किया है। लंच ब्रेक अब स्थानीय समयानुसार 11.30 बजे लिया जाएगा।

14.15 PM : सें​चुरियन के मैदान से एक गुड न्यूज आ रही है। बारिश बंद हो गई है और रोशनी भी पर्याप्त है। भारतीय समयानुसार 3 बजे अंपायर परिस्थितियों का निरीक्षण करेंगे और फिर उसके बाद ही खेल के शुरू करने को लेकर कोई निर्णय लेंगे। 

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दूसरे दिन का खेल शुरू से कुछ देर पहले ट्वीट कर जानकारी दी कि सेंचुरियन में बारिश हो रही है। भारत ने मैच के पहले दिन टॉस जीता और दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 272 रन बना डाले। केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

ग्राउंड पर फिलहाल कवर्स पड़े हुए हैं। बारिश के चलते मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है, ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को थोड़ा बचकर खेलना होगा। राहुल और रहाणे दोनों सेट बल्लेबाज हैं और शुरुआती सेशन में काफी संभल कर खेलना होगा।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े