INDvsSA: धर्मशाला में रोहित शर्मा के निशाने पर होगा ये रिकॉर्ड
India vs South Africa, 1st T20 at Dharamshala: टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ने के किनारे खड़े हैं। रविवार (15 सितंबर) को दक्षिण अफ्रीका...
India vs South Africa, 1st T20 at Dharamshala: टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ने के किनारे खड़े हैं। रविवार (15 सितंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला पहला टी-20 खेला जाना है। भारत को तीन टी-20 खेलनी है। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में रोहित के नाम अनेक रिकॉर्ड दर्ज हैं।
स्टाइलिश ओपनर टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सबसे अधिक शतक और सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के ही नाम है। अब रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
INDvsSA: पहला टी20 आज, जानें प्लेइंगXI से पिच रिपोर्ट तक सबकुछ
INDvsSA, 1st T20: जानिए कब और कहां देख सकते हैं पहले टी-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 424 रन बनाकर अभी टॉप पर हैं। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में 340 रन बनाए हैं। यदि रोहित 84 रन बना लेते हैं तो वह गप्टिल को पीछे छोड़ देंगे। शीर्ष क्रम में रोहित की फॉर्म टीम इंडिया के लिए अहम होगी। मैन इन ब्ल्यू ने दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर अब तक कभी हराया नहीं है।
पिछली बार भारत 2015 में टी-20 की होम सीरीज खेला था। इसमें भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। एक मैच रद्द हो गया था। अफ्रीका का जीत प्रतिशत 66.67 है। वह यहां खेले गए 6 मैचों में से 4 में जीता है।