India vs Pakistan T20 World Cup मैच में बना व्यूवरशिप का नया रिकॉर्ड, एशिया कप का रिकॉर्ड हुआ धराशायी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

India vs Pakistan T20 World Cup 2022 मैच में व्यूवरशिप का नया रिकॉर्ड बना। इस मैच ने एशिया कप के मैच के दौरान बने व्यूवरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एकसाथ 1.8 करोड़ लोगों ने स्ट्रीमिंग देखी।

India vs Pakistan T20 World Cup मैच में बना व्यूवरशिप का नया रिकॉर्ड, एशिया कप का रिकॉर्ड हुआ धराशायी

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सुपर 12 का मैच इतना शानदार था, जिसके लिए शायद शब्द कम पड़ जाएं। ये मुकाबला आखिरी बॉल तक चला, जिसे भारत ने जीता। रविवार को हुए इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले ने व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस महामुकाबले को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 1.8 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा। 

यह मैच टेलीविजन पर भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया गया था। स्टार स्पोर्ट्स पर कितने दर्शकों ने इस मैच को देखा इसकी संख्या एक सप्ताह बाद टेलीविजन ऑडियंस मेजरमेंट बॉडी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा जारी की जाएगी, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म हॉटस्टार के आंकड़ो कंपनी ने जारी कर दिए हैं। 

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एशिया कप 2022 के दोनों टीमों के मुकाबले के दौरान रिकॉर्ड किए गए 1.4 करोड़ के मुकाबले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मैच में ज्यादा दर्शक थे। इस बार पिछले रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए 1.8 करोड़ दर्शकों की संख्या को एक साथ लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने विराट कोहली की शान में पढ़े कसीदे, कही ये बात

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने जब मैच की पहली गेंद फेंकी तब 36 लाख लाइव व्यूज थे। जब पाकिस्तान की पारी समाप्त हुई तो ऐप पर 1.1 करोड़ दर्शक लाइव थे और पारी के ब्रेक के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर 1.4 करोड़ दर्शकों तक पहुंच गया। जब भारत की रन चेज शुरू हुई तो कुल 40 लाख दर्शकों ने मैच देखना शुरू किया, लेकिन जब मैच भारत जीता तो यह संख्या बढ़कर 1.8 करोड़ हो गई।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।