India vs Pakistan Reserve Day: कभी पंखा तो कभी हैलोजन लाइट, पिच सुखाने के अनोखे तरीके वायरल

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में बारिश ने अभी तक काफी कहर मचाया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्राउंडस्टाफ ने जितनी मेहनत पिछले 24 घंटों में की है, उन्हें इस मैच का असली हीरो माना जाना चाहिए।

india vs pakistan

एशिया कप 2023 में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान के बीच हो रहे सुपर-4 मैच का अगर रिजल्ट आ जाता है, तो मैच का सबसे बड़ा हीरो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का ग्राउंड स्टाफ होगा। 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। 24.1 ओवर ही हो पाए थे कि बारिश ने मैच में बाधा डाल दी। इसके बाद बारिश रुकी तो लेकिन गीली आउटफील्ड के चलते मैच शुरू ही नहीं हो पाया। इस मैच के लिए 11 सितंबर रिजर्व डे के लिए रखा गया था। रिजर्व डे पर मैच शुरू हो चुका है। बारिश का प्रिडिक्शन आज भी है और बारिश के चलते मैच निर्धारित समय बाद ही शुरू हो पाया। पिच सुखाने के लिए ग्राउंड स्टाफ ने जिस तरह की चीजों का इस्तेमाल किया, उसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 10 सितंबर को ग्राउंड स्टाफ ने पंखे लगाकर पिच सुखाने की कोशिश की थी। 

इसकी फोटो आर अश्विन ने शेयर भी की थी। अश्विन ने ग्राउंड स्टाफ की तारीफ भी की थी। बारिश ने इस मैच में इतना खलल डाला है कि इसके बीच मैच हो पा रहा है, इसका क्रेडिट भी ग्राउंड स्टाफ को जाता है। 11 सितंबर को मैच शुरू होने से पहले बारिश ने फिर से मजा किरकिरा किया और फिर से ग्राउंड स्टाफ का सिरदर्द बढ़ गया।

 

इस बार ग्राउंड स्टाफ ने पंखे के अलावा हैलोजन लाइट से पिच को ड्राय करने की कोशिश की। बारिश के चलते आज भी मैच देरी से शुरू हुआ है, लेकिन अभी तक एक भी ओवर कम नहीं हुए हैं। अगर बारिश ने बीच में खलल नहीं डाला, तो ऐसे में 50-50 ओवर का पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।