Ind vs NZ Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से रोहित को आराम, अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कप्तानी

Nov 11, 2021 08:38 pm IST
Ezaz Ahmad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जाएगा। रोहित की जगह अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल सकते हैं क्योंकि विराट कोहली को भी टेस्ट सीरीज...

Ind vs NZ Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से रोहित को आराम, अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कप्तानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जाएगा। रोहित की जगह अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल सकते हैं क्योंकि विराट कोहली को भी टेस्ट सीरीज के पहले मैच से आराम दिए जाने की उम्मीद है। टेस्ट सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि नवंबर के आखिर में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए रहाणे को टीम की कमान सौंप दी गई है। टेस्ट सीरीज के लिए अगले कुछ समय में भारतीय टीम का चयन किया जा सकता है। 

टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि चयनकर्ताओं की गुरुवार को हुई मीटिंग में कोहली को पहले मैच से रेस्ट देने का फैसला किया गया जबकि रोहित शर्मा पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर रहेंगे। वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को भी आराम देने का फैसला लिया गया है। ओपनिंग में केएल राहुल के साथ शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पंत को आराम मिलने पर रिद्धिमान साहा विकेटकीपर के रूप में सिलेक्टर्स की पहली पसंद है।

इन 2 खिलाड़ियों को टीम में शामिल न करने पर सिलेक्टर्स पर भड़के हरभजन सिंह, जमकर लताड़ा

भारतीय चयनकर्ताओं ने 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हाल में टीम का ऐलान किया था। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान चुने गए हैं। विराट को टी20 सीरीज से भी आराम दिया गया है।

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
अगला लेख