फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटInd vs NZ : भारत ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर जीती वनडे सीरीज

Ind vs NZ : भारत ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर जीती वनडे सीरीज

रोहित शर्मा (62) और कप्तान विराट कोहली (60) के अर्धशतकों से भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार (28 जनवरी) को  तीसरे वनडे मैच (India vs New zealand) में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। बे-ओवल...

Ind vs NZ  : भारत ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर जीती वनडे सीरीज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 28 Jan 2019 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

रोहित शर्मा (62) और कप्तान विराट कोहली (60) के अर्धशतकों से भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार (28 जनवरी) को  तीसरे वनडे मैच (India vs New zealand) में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। बे-ओवल मैदान पर मिली इस जीत से भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए रॉस टेलर (93) और टॉम लाथम (51) की शानदार पारियों के दम पर भारत को 244 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को भारत ने 43 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या को दो-दो सफलताएं मिलीं।

साथ ही 10 साल बाद न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज में भी जीत हासिल कर ली है। भारत 1976 से न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज खेल रहा है और यह उसकी आठवीं वनडे सीरीज है। भारत अब तक केवल एक सीरीज जीत पाया है। जब आखिरी बार उसने मार्च 2009 में पांच मैच की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। 

LIVE SCORECARD के लिए यहां क्लिक करें-

INDIA VS NEW ZEALAND THIRD ODI LIVE MATCH UPDATES-

02:45 PM: भारत ने तीसरे वनडे क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जीत के लिए 244 रन का लक्ष्य भारतीय टीम ने सात ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया।

02:35 PM: 40 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान के 218 रन है। अंबाती रायडू (32) और दिनेश कार्तिक (25) रन बनाकर
खेल रहे हैं।

02:15 PM: चौके के साथ ही भारत के 200 रन भी पूरे हो गए हैं। भारत को अब जीत के लिए 78 गेंदों पर 44 रन की जरूरत है। 

02:10 PM: 35 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान के 186 रन है। अंबाती रायडू (18) और दिनेश कार्तिक (08) रन बनाकर
खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 15 ओवर में 58 रन की जरूरत है।

02:00 PM: 31.1 ओवर में न्यूजीलैंड को तीसरी और बड़ी सफलता मिली। ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान विराट कोहली को आउट किया। विराट कोहली ने कवर के उपर से खेला और हेनरी निकोल्स ने उनका कैच लपक लिया। कोहली 74 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आए हैं।

01:50 PM: 30 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। कोहली (59) और रायडू (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।

01:45 PM: भारत को दूसरा झटका लगा। रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। सैंटनर की गेंद पर रोहित शर्मा काफी खराब शॉट खेलकर स्टंप हो गए। लगातार दो अर्धशतक जड़ने के बावजूद वह उसे शतक में बदलने में असफल रहे। 62 रन बनाकर रोहित पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज अंबाती रायडू आए हैं।

01:30 PM: रोहित शर्मा के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 

01:10 PM: 25 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान के 132 रन है। रोहित शर्मा (59) और विराट कोहली (42) रन बनाकर खेल 
रहे हैं।

01:15 PM: रोहित शर्मा ने अपना 39वां अर्धशतक जड़ा। रोहित ने यह अर्धशतक पूरा करने के लिए 63 गेंदें खेली। इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक है। दूसरे वनडे में वह अपने शतक से चूक गए थे। अब देखना होगा कि इस मैच में वह अपने अर्धशतक को शतक में बदल पाते हैं या नहीं।

01:10 PM: 20 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान के 93 रन है। रोहित शर्मा (42) और विराट कोहली (33) रन बनाकर खेल
रहे हैं।

01:00 PM: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच मजबूत साझेदारी हो रही है। दोनों के बीच 46 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।

12:50 PM: 15 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन है। रोहित 32 रन और विराट कोहली 12 रन
बनाकर खेल रहे हैं।

12:25 PM: रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे मैच में लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 10 हजार रन को पार कर लिया है। रोहित शर्मा के नाम एक और
उपलब्धि जुड़ गई है। भारत ने भी 50 रन पूरे हो गए है।

12:25 PM: 10 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान के 44 रन है। रोहित शर्मा (16) और विराट कोहली (00) रन बनाकर खेल रहे
हैं।

12:20 PM: भारत को पहला झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने शिखर धवन को पवेलियन की राह दिखाई। बोल्ट की गेंद पर धवन कवर्स की ओर खेलना
चाहते थे। उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद पहले स्लिप पर खड़े रॉस टेलर के हाथों में समा गई। शिखर धवन ने 27 गेंदों में 6 चौकों के साथ 28 रन की पारी खेली। नए बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली आए हैं।

12:05 PM: 5 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 31 रन है। रोहित शर्मा (09) और शिखर धवन (22) रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:58 AM: न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सर्वाधिक 93 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में टेलर ने 106 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे। उनके अलावा टॉम लाथम ने 51 रन बनाए। लाथम ने अपनी पारी में 64 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का मारा। 

11:55 AM: भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 

11:50 AM:  2016 में न्यूजीलैंड की पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीन लगातार मैचों में आउट हुई थी। इसके बाद अब 2019 में भारत ने न्यूजीलैंड को सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में ऑलआउट किया है।

11:45 AM: पहले ओवर में भारत के खाते में 3 रन आए हैं। शिखर धवन 2 और रोहित शर्मा 1 रन पर खेल रहे हैं।

11:45 AM: इनिंग ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत ट्रेंट बोल्ट कर रहे हैं।

11:20 AM: भारत को आखिरी सफलता भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई। भुवी की गेंद पर मोहम्मद शमी ने ट्रेंट बोल्ट का कैच लपका। बोल्ट 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 49 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को 243 रन पर समेट दिया। भारत को तीसरा वनडे जीतने के लिए 244 रन बनाने हैं।

11:15 AM: न्यूजीलैंड को नौंवा झटका लगा। डग ब्रेसवेल को कप्तान विराट कोहली ने रनआउट किया। ब्रेसवेल 18 गेंदों में 1 चौके के साथ 15 रन बनाकर आउट हुए।

11:10AM: न्यूजीलैंड को आठवां झटका लगा। मोहम्मद शमी ने ईश सोढ़ी को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच करवाया। सोढ़ी 12 गेंदों में एक छक्के के साथ 12 रन बनाकर आउट हुए। 

11:00AM: भारत को सातवीं सफलता मिली। मोहम्मद शमी की गेंद पर दिनेश कार्तिक की रॉस टेलर की स्टंपिंग की। टेलर शतक से चूके। टेलर ने 106 गेंदों में 9 चौके के साथ 93 रन की पारी खेली। नए बल्लेबाज ईश सोढ़ी आए हैं। 

10:55AM: 45 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन है। रॉस टेलर (93) और डग ब्रेसवेल (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

10:50AM: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रनों के पार हो गया है। 43 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन हो गया है।

10:45AM: न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने अब सैंटनर को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा। सैंटनर 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज डग ब्रेसवेल आए हैं।

10:40AM: 40 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। रोस टेलर (80) और मिशल सैंटनर (01) बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने एक और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके हैं। वहीं, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के हाथ भी एक-एक सफलता लगी है।

10:30AM: भारत को पांचवी सफलता मिली। 39.3 ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने हेनरी निकोलस की स्टंपिंग की। निकोलस 8 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज मिशेल सैंटनर आए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन होने से पहले आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

10:20AM: भारत को चौथी सफलता मिली। युजवेंद्र चहल ने रॉस टेलर और टॉम लाथम की साझेदारी पर ब्रेक लगाया। चहल की गेंद पर अंबाती
रायडू ने लाथम का कैच लपका। लाथम 64 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। नए बल्लेबाज हेनरी निकोलस आए
हैं।

10:15AM: रॉस टेलर के बाद टॉम बाथम ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। बाथम ने 62 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

10:10 AM: 35 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन हो गया है। रॉस टेलर (64) और टॉम लाथम (40) रन
बनाकर खेल रहे हैं।

10:05 AM: रॉस टेलर और टॉम लाथम के बीच 118 गेंदों में 102 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को मैच पर अपनी पकड़ फिर से बनानी है तो गेंदबाजों को जल्दी-जल्दी विकेट निकालने होंगे।

10:00 AM: ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अटैक पर कुलदीप यादव आए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार हो गया है।

09:55 AM: रॉस टेलर ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर बाउंड्री लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, टेलर को इस अर्धशतक को पूरा करने में
71 गेंदों का सामना करना पडा़। टॉम लाथम दूसरे छोर से रॉस टेलर का साथ निभाते हुए न्यूजीलैंड की पारी को संभालने की कोशिश में लगे हुए हैं।

09:45 AM: 30 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। रॉस टेलर (41) और टॉम लाथम (31) रन बनाकर खेल रहे
हैं।


09:35 AM: रॉस टेलर के नाम इस मैच में एक बड़ी उपबल्धि भी दर्ज हो गई है। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। टेलर और लाथम अब संभल कर खेल रहे हैं और पारी को स्थिरता देने की कोशिश कर रहे हैं।

09:25 AM: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार हो गया है। 26 ओवर में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं।

09:20 AM: 25 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन है। रॉस टेलर (23) और टॉम लाथम (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:00 AM: 20 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। रॉस टेलर (15) और टॉम लाथम (07) रन बनाकर खेल रहे है।

08:50 AM: 17 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन है। रॉस टेलर (11) और टॉम लाथम (01) रन बनाकर खेल रहे है।

08:40 AM: भारत को तीसरी सफलता मिल गई है। युजवेंद्र चहल ने कप्तान केन विलियमसन को पवेलियन की राह दिखाई। 16.2 ओवर में चहल की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने केन विलियमसन का कैच लपका। वह 48 गेंदों में 4 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज टॉम लाथम आए हैं।

08:40 AM: इस सीरीज में अबतक हुए मैचों में पहले पावर प्ले में न्यूजीलैंड का स्कोर कुछ इस तरह रहा है।
पहला वनडे- 34/2
दूसरा वनडे - 63/2
तीसरा वनडे - 42/2

08:35 AM: 15 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन है। केन विलियमसन (27) और रॉस टेलर (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़िय़ों के बीच 53 गेंदों पर 32 रन की साझेदारी हो गई है।

08:25 AM: 13 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन है। रॉस टेलर (07) और केन विलियमसन (24) रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव का यह ओवर बेहद शानदार रहा। इस ओवर में सिर्फ एक ही रन आया।

08:15 AM: भारतीय टीम ने गेंदबाजी में बदलाव किया है। एक छोर पर युजवेंद्र चहल तो दूसरे छोर पर हार्दिक पांड्या को लगाया गया है।

08:10 AM: 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 42 रन हो गया है। कप्तान केन विलियमसन (19) और रॉस टेलर (03)
बनाकर खेल रहे हैं।


07:55 AM: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने मार्टिन गप्टिल को पवेलियन की राह दिखाई। भुवी की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने गप्टिल की स्टंपिंग की। 15 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 13 रन बनाकर गप्टिल आउट हुए। नए बल्लेबाज रॉस टेलर आए हैं।

07:52 AM: पिछले 14 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी की साझेदारी काफी खराब रही है- 10, 23, 5, 16, 34, 23, 3, 14, 13, 1, 0, 12, 6, 6

07:50 AM: 5 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन है। मार्टिन गप्टिल 13 और केन विलियमसन 2 रन पर खेल रहे हैं।

07:45 AM: इससे पहले मुनरो को जीवनदान मिला था, जब गेंद दिनेश कार्तिक के हाथों को छूती हुई निकल गई थी। हालांकि, यह कैच काफी मुश्किल था। कार्तिक एक हाथ से गेंद को लपकना चाह रहे थे, लेकिन नाकाम रहे।

07:42 AM: 2 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन है।

07:40 AM: मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पहली सफलता दिला दी है। मोहम्मद शमी ने कॉलिन मुनरो को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुनरो 9 गेंदों में एक चौके के साथ 7 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज कप्तान केन विलियमसन आए हैं। 

07:35 AM: पहले ओवर में न्यूजीलैंड के खाते में 4 रन आए। 2 रन मुनरो और 2 रन गुप्टिल के खाते में आए।

07:30 AM: तीसरा वनडे शुरू हो गया है। मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो न्यूजीलैंड पारी का आगाज कर रहे हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की है।

07:15 AM: भारत ने टीम में दो बदलाव किए गए हैं। महेंद्र सिंह धौनी हैमस्ट्रिंग के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या की भी वापसी हो गई है। पांड्या के टीम में आने से विजय शंकर को बाहर बैठना पड़ा है।

07:10 AM: टीम इंडिया प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।

07:10 AM: न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन, रॉस टेलर, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, मिचेल सेंटनर, डग ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

07:00 AM: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

06:30 AM:

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें