INDvsNZ: भाई क्रुणाल को पीछे छोड़ हार्दिक पांड्या ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या रविवार (10 फरवरी) को गेंदबाजी में प्रभावित नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने विकेट लेने की भरपूर कोशिश की पर भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। खलील अहमद को...

INDvsNZ: भाई क्रुणाल को पीछे छोड़ हार्दिक पांड्या ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या रविवार (10 फरवरी) को गेंदबाजी में प्रभावित नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने विकेट लेने की भरपूर कोशिश की पर भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। खलील अहमद को एक विकेट जरूर मिला, लेकिन हार्दिक ने 4 ओवरों में 44 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इसके साथ ही हार्दिक के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार कमबैक के बाद विराट कोहली ने भी इस ऑलराउंडर की तारीफ की थी, लेकिन वह वनडे के मूमेंटम को टी-20 में जारी नहीं रख पाए। वह पूरी सीरीज में केवल 3 विकेट ले पाए। 

जब न्यूजीलैंड में महिला ने हार्दिक पंड्या को उनकी टिप्पणी के लिए किया ट्रोल

हार्दिक पांड्या ने पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में उन्होंने 36 रन देकर एक विकेट और तीसरे में 44 रन दिए। यानी उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में कुल 131 रन खर्च किए, जो एक खराब रिकॉर्ड है, क्योंकि किसी भी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में भारतीय गेंदबाज द्वारा दिए गए ये सबसे अधिक रन हैं। 

हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने इसी सीरीज में 119 रन खर्च किए। संयोग से खलील अहमद ने भी 122 रन खर्च किए। हालांकि, क्रुणाल ने दूसरे टी-20 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने न्यूजीलैंड की तीन अहम विकेट लिए। 

INDvsNZ: हैमिल्टन में पहली बार रोहित शर्मा के साथ हुआ कुछ ऐसा

इस पूरी सीरीज में भारतीय गेंदबाजी प्रभावहीन रही। केवल एक मैच में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 158 रन पर रोका और भारत ने आसानी से ये रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता। अब हार्दिक पांड्या के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज होगी, जहां वह बाउंस बैक कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया का दौरा 24 फरवरी से शुरु हो रहा है। वनडे सीरीज 2 मार्च से शुरू होगी।

INDvsNZ: 'मैन ऑफ द मैच' बने क्रुणाल पांड्या को हार्दिक ने दी बधाई, कहा- गर्व है बड़े भाई

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।