INDvsNZ: हैमिल्टन में पहली बार रोहित शर्मा के साथ हुआ कुछ ऐसा

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड ने भारत को 4 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने पहला टी-20 80 रन से...

INDvsNZ: हैमिल्टन में पहली बार रोहित शर्मा के साथ हुआ कुछ ऐसा

टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड ने भारत को 4 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने पहला टी-20 80 रन से जीता और दूसरा सात विकेट से हारा था। न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया था।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा एक सिरे को थामे रहे और दूसरे सिरे से विकेट गिरती रहीं, लेकिन रोहित रन गति को नहीं बढ़ा सके। रोहित शर्मा ने 32 गेंदें खेलकर 38 रन बनाए। इसमें तीन चौके भी शामिल थे। दिलचस्प बात है कि रोहित की यह पारी बिना छक्का लगाए उनकी सबसे लंबी टी-20 पारी थी।

न्यूजीलैंड से हार के बाद दिनेश कार्तिक पर बरसे फैंस, पूछा- खुद को धौनी समझ रहे हो क्या?

इसके साथ ही कम से कम 30 रनों में रोहित शर्मा का यहां सबसे कम स्ट्राइक रेट रहा।

रन बॉल खेली चौके छक्के स्ट्राइक रेट विरोधी टीम मैदान  तारीख
32 30 3 1 106.66 इंग्लैंड मैनचेस्टर 3- जुलाई-2018
62* 55 5 2 112.72 वेस्टइंडीज ढाका

23-मार्च- 2014

52* 45 4 1 115.55 आयरलैंड नॉटिंघम 10-जून- 2009
38 32 3 0 118.75 न्यूजीलैंड हैमिल्टन 10-फरवरी-2019
43 36 2 1 119.44 श्रीलंका रांची 12 फरवरी-2016

इससे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से कॉलिन मुनरो ने आक्रामक 72 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड 20 ओवर में 212 रन बना पाया। 

अंतिम समय में ऐसा लग रहा था कि भारत जीत हासिल कर लेगा। भारत को अंतिम 3 ओवरो में 47 रन की जरूरत थी। दिनेश कार्तिक और क्रुणाल पांड्या ने 18वें और 19वें ओवर में 32 रन बनाए, लेकिन अंतिम ओवर में टिम साउदी ने केवल 11 रन देकर उन्हें जीत से वंचित कर दिया।

विश्व कप से पहले कॉलिन मुनरो की यह अहम पारी थी, खासकर इसलिए क्योंकि टीम में उनके होने पर हमेशा ही सवाल उठते रहे हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।