फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs NZ 3rd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप

IND vs NZ 3rd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 73 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन...

IND vs NZ 3rd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप
लाइव हिन्दुस्तान टीम,कोलकाताSun, 21 Nov 2021 10:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 73 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप किया है। भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को उसके घर पर ही 5-0 से धोया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 17.2 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तीन और हर्षल पटेल ने दो विकेट चटकाए।

 ALL LIVE UPDATES: 

CLICK HERE FOR FULL LIVE SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL LIVE HINDI COMMENTARY

10.30 PM: न्यूजीलैंड का 10वां विकेट विकेट गिर गया है और इसके साथ ही भारत ने कीवी टीम को 73 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली है। 

10.25 PM: न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिर गया है। भारत अब क्लीन स्वीप से केवल एक विकेट दूर है। हर्षल पटेल ने ईश सोढी को आउट करके कीवी टीम को नौवां झटका दिया। 

10.20 PM: वेंकटेश अय्यर को उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय सफलता मिल गई है। उन्होंने एडम मिल्ने को कप्तान रोहित शर्मा को कैच कराया। टीम इंडिया अब क्लीन स्वीप के करीब पहुंच गई है। 

10.15 PM: ईशान किशन की बेहतरीन फील्डिंग की बदौलत भारत को सातवीं सफलता मिल गई है। किशन ने कप्तान मिचेल सैंटनर को रन आउट करके उन्हें पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड को अब मैच जीतने के लिए 36 गेंदों पर 93 रन बनाने की जरूरत है जबकि उसके तीन ही विकेट शेष है। 

10.10 PM: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिर गया है। हर्षल पटेल ने जिमी नीशम को पवेलियन भेज दिया है।

10.02 PM: भारतीय गेंदबाजों का कहर जारी है और न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टिम साइफ़र्ट 17 रन बनाकर रन आउट हो गए। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 76 रन है। 

9.55 PM: 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 70 रन है। टिम साइफ़र्ट 14 रन पर हैं जबकि जिमी नीशम को खाता खोलना बाकी है। 

9.52 PM: न्यूजीलैंड को चौथा झटका लग गया है। मार्टिन गप्टिल अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें युजवेंद्र चहल ने सीमा रेखा पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। गप्टिल ने 36 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली।

9.48 PM:  गप्टिल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी 20वीं फिफ्टी पूरी कर ली है। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 68 रन है। गप्टिल 51 रन पर और साइफर्ट 12 रन पर हैं।

9.44 PM: अपने दूसरे ओवर में युजवेंद्र चहल महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में 16 रन आए। नौ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 61 रन है। गप्टिल 47 रन पर और साइफर्ट 9 रन पर हैं।

9.39 PM:  8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन पर है। गप्टिल 36 रन पर और साइफर्ट 4 रन पर हैं।

9.35 PM: सात ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन पर है। गप्टिल 34 रन पर और साइफर्ट दो रन पर हैं।

9.32 PM: ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के बाद टिम साइफर्ट बल्लेबाजी के लिए आए हैं। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 37 रन पर है। गप्टिल 32 रन पर और साइफर्ट को खाता खोलना बाकी है। 

9.30 PM: अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेने के बाद अक्षर पटेल ने अगले ओवर में ग्लेन फ़िलिप्स को भी खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।  

9.23 PM: चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है। गप्टिल 24 रन पर हैं जबकि ग्लेन फ़िलिप्स को खाता खोलना बाकी है। 

9.18 PM:  अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में दो झटक लिए हैं। उन्होंने डैरिल मिचेल को कैच कराने के बाद मार्क चैपमैन को भी खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। चैपमैन स्टंप आउट हुए।  

9.15 PM: अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिला दी है। अक्षर ने डैरिल मिचेल को कैच कराकर उन्हें पवेलियन भेजा। मिचेल ने पांच रन बनाए।

9.12 PM: दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 21 रन है। मार्टिन गप्टिल 16 रन पर और डैरिल मिचेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9.02 PM: पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 5 रन है। मार्टिन गप्टिल 5 रन पर और डैरिल मिचेल को अभी अपना खाता खोलना बाकी है। 

9.02 PM: भारत की ओर से मिले 185 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। मार्टिन गप्टिल और डैरिल मिचेल की जोड़ी क्रीज पर है।  
8.48 PM: भारत ने आखिरी ओवर में 19 रन बटोरे। न्यूजीलैंड को अब क्लीन स्वीप से बचने के लिए 185 रन बनाने होंगे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 184 रन का स्कोर बनाया। दीपक चाहर ने आठ गेंदों पर 21 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। 

8.42 PM: हर्षल पटेल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हिट विकेट आउट होने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले केएल राहुल 2018 में कोलंबो में हिट विकेट आउट हुए थे। 

8.38 PM:  भारत का सातवां विकेट गिर गया है। हर्षल पटेल हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौट गए है। उन्होंने 11 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए।  

8.38 PM: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 156 रन है। हर्षल पटेल 12 रन पर और अक्षर पटेल एक रन पर है। 

8.31 PM: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 148 रन है। हर्षल पटेल 5 रन पर और अक्षर पटेल 1 रन पर है। 

8.28 PM: श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद हर्षल पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इस समय हर्षल पटेल और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर है। 

8.25 PM: वेंकटेश अय्यर के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर भी 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 20 गेंदों पर दो चौके लगाए। उन्हें एडम मिल्ने ने आउट किया।  

8.24 PM: ट्रेंट बोल्ट ने वेंकटेश अय्यर पवेलियन भेजकर भारत को पांचवां झटका दे दिया है। वेंकटेश ने 15 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। 

8.18 PM: मिचेल सैंटनर का स्पेल हुआ समाप्त। उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 134 रन है। 

8.12 PM: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 127 रन है। श्रेयस अय्यर 20 रन पर और वेंकटेश अय्यर 13 रन पर हैं।

8.08 PM: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 114 रन है। श्रेयस अय्यर 15 रन पर और वेंकटेश अय्यर पांच रन पर हैं।  

8.04 PM: कप्तान रोहित शर्मा अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं। उनके आउट होने के साथ ही भारत का चौथा विकेट गिर गया है। रोहित ने 31 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। उन्हें ईश सोढी ने अपनी ही गेंद पर लपका।

7.59 PM: कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 26वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 27 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 103 रन है।  

7.52 PM: ऋषभ पंत के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 90 रन है। रोहित 48 रन पर और श्रेयस अय्यर  5 रन पर है। 

7.44 PM: सैंटनर ने एक ​बार फिर से भारत को झटका दे दिया है। इस बार उन्होंने ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। पंत चार रन बनाकर सैंटनर का ​तीसरा शिकार बने।  

7.44 PM: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 77 रन है। रोहित 42 रन पर और पंत 3 रन पर है।  

7.40 PM: पावरप्ले के बाद मिचेल सैंटनर ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर लिए हैं। सैंटनर ने ईशान किशन को आउट करने के आद आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव को भी खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया है।  

7.35 PM: भारत को पहला झटका लगा गया है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने ईशान किशन को आउट करके कीवी टीम को पहली सफलता दिलाई। किशन ने 21 गेंदों पर चौकों की मदद से 29 रन बनाए।  

7.33 PM: रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 छक्के पूरे हो गए हैं।   

7.32 PM: पहले पावरप्ले में भारत की शानदार शुरुआत रही है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर​ बिना किसी नुकसान के 69 रन है। रोहित 39 रन पर है और किशन 29 रन पर है। 

7.28 PM: ईशान किशन ने एडम मिल्ने के ओवर में दो चौके जड़ दिए हैं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 49 रन है। रोहित 24 रन पर है और किशन 24 रन पर है। 

7.21 PM: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 39 रन है। रोहित 23 रन पर है और किशन 15 रन पर है। 

7.15 PM: रोहित ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बोल्ट के इस ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए 10 रन बटोरे। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 29 रन है। रोहित 14 रन पर है और किशन 14 रन पर है। 

7.10 PM: कप्तान रोहित शर्मा के बाद ईशान किशन ने भी चौके से अपना खाता खोला है। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन है। रोहित आठ रन पर है और किशन 10 रन पर है।

7.07 PM: कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट के ओवर में दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 8 रन है। रोहित आठ रन पर है और किशन को अपना खाता खोलना बाकी है।

7.00 PM: लगातार तीसरी बार टॉस जीतने के बाद भारत ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और उसकी पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। 

6.58 PM: प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज अपना 50वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। उन्होंने 49 मैचों में अबतक 63 विकेट चटकाए हैं। 

6.45 PM: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: मार्टिन गप्टिल, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट। 

6. 43 PM: भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल। 

6.38 PM: न्यूजीलैंड की टीम में भी एक बदलाव हुआ है। टिम साउदी आज नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह मिचेल सैंटनर कप्तानी कर रहे हैं। साउदी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 

6.35 PM: तीसरे मैच में केएल राहुल और आर अश्विन को आराम देकर ईशान किशन और युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।  

6.30 PM: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें