फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बनाई पकड़

IND vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बनाई पकड़

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 14 रन बना...

1/ 2
IND vs NZ 1st Test
2/ 2IND vs NZ 1st Test
लाइव हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSat, 27 Nov 2021 04:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 14 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 9 और मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले कीवी टीम की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई है। भारत को पहली पारी के आधार पर 49 रनों की बढ़त मिली है। अक्षर पटेल ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 5 विकेट लिए। टॉम लाथम ने कीवी टीम की तरफ से सर्वाधिक 95 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 345 रन बनाए थे।

All MATCH UPDATES: 

CLICK HERE FOR FULL SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

4:34 PM:  तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 14 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 9 और मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

4:13 PM: भारत को दूसरी पारी की शुरुआत के तगड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल को काइल जेमीसन ने 1 रन पर क्लीन बोल्ड किया। भारतीय टीम की न्यूजीलैंड पर 50 रनों की बढ़त पूरी हो गई है.  

3:57 PM: कीवी टीम की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई है। भारत को पहली पारी के आधार पर 49 रनों की बढ़त मिली है। अक्षर पटेल ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 5 विकेट लिए।

 

3:42 PM: आर अश्विन ने काइल जैमीसन को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करा न्यूजीलैंड को नौवां झटका दिया है।

3:17 PM: न्यूजीलैंड के 8 विकेट गिर गए हैं। टिम साउदी को भी अक्षर पटेल ने बोल्ड आउट किया। साउदी 5 रन बनाकर आउट हुए। इस समय कीवी टीम का स्कोर 276/8 है।

3:02 PM: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिर गया है। चाय के बाद अक्षर  पटेल ने टॉम ब्लंडेल को 13 रन पर क्लीन बोल्ड किया।

2:43 PM: टी ब्रेक के बाद न्यूजीलैंड की पारी फिर से शुरू हो गई है। इस समय क्रीज पर टॉम ब्लंडेल और काइल जेमिसन हैं। न्यूजीलैंड ने इस सत्र में चार विकेट गंवाए।

2:25 PM: पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का टी ब्रेक का हो गया। न्यूजीलैंड का स्कोर टी-ब्रेक तक 249/6 हैं।

13:45 PM : रविंद्र जडेजा ने रविंद्र रचिन को बोल्ड करके भारत को छठी सफलता दिलार्द है। रचिन ने 13 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद काइल जेमिसन टॉम ब्लंडेल का साथ देने आए हैं। 

13:25 PM :  न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 228 रन है। रचिन रविंद्र और टॉम ब्लंडेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। न्यूजीलैंड अभी भारत के स्कोर से 117 रन पीछे है। 

13:20 PM : अक्षर पटेल ने टॉम लैथम को 95 रन पर स्टंप कराकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। कीवी टीम ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल को अबतक तीसरी सफलता मिल चुकी है। लैथम ने 282 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 95 रन की पारी खेली। 

13:08 PM : 99 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 226 रन है। टॉम लैथम 94 रन पर और टॉम ब्लंडेल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड अभी भारत के स्कोर से 119 रन पीछे है। 

13:02 PM : अक्षर पटेल ने दूसरी सफलता हासिल की है। रॉस टेलर को आउट करने के बाद उन्होंने ​हेनरी निकोल्स को भी केवल दो रन ही आउट करके भारत को चाथी सफलता दिलाई है। 

12:48 PM : अक्षर पटेल ने रॉस टेलर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। टेलर ने 11 रन बनाए। 

12:44 PM : 94 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 214 रन है। टॉम लैथम 88 रन पर और रॉस टेलर 11 रन पर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड अभी भारत के स्कोर से 131 रन पीछे है। 

12:10 PM : तीसरे दिन शनिवार को दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। पहले सेशन में न्यूजीलैंड को दो झटके लगे थे। लंच के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 197 रन से आगे खेलना शुरू किया है। टॉम लैथम 82 रन पर नाबाद हैं। विलियमसन के आउट होने के बाद रॉस टेलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

11:30 AM : न्यूजीलैंड ने लंच की समाप्ति तक दो विकेट पर 197 रन है। टॉम लैथम 82 रन पर नाबाद हैं। वहीं, विल यंग शतक बनाने से चूक गए और वह 89 रन बनाकर आउट हुए।न्यूजीलैंड अभी भारत के स्कोर से 148 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 345 रन बनाए थे। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को एक-एक सफलता मिली है। 

10:30 AM : 70 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 161 रन है। विल यंग के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन आए हैं। उनके साथ टॉम लैथम क्रीज पर हैं। लैथम 60 रन और विलियमसन चार रन बनाकर खेल खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड अभी भारत के स्कोर से 184 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष है। 

10:15 AM : भारत को आखिरकार पहली सफलता मिल गई है। विल यंग शतक बनाने से चूक गए और वह रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर केएस श्रीकर को भरत को कैच दे बैठे। यंग ने 214 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन आए हैं। उनके साथ टॉम लैथम क्रीज पर हैं। टॉम लैथम 50 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 

10:00 AM : 64 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 147 रन है। विल यंग 85 रन पर और टॉम लैथम 56 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।  

09:30 AM : तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 129 रन से आगे खेलना शुरू कर दिया है। विल यंग 75 ने और टॉम लैथम ने अपनी पारी को 50 रन से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। भारत को अभी भी पहली सफलता की तलाश है। लैथम 164 गेंदों पर अबतक चार चौके जब​कि यंग 180 गेंदों पर 12 चौके लगा चुके हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें