फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs NZ 1st ODI: गिल ने मचाया धमाल तो सिराज ने दिखाया कमाल, टीम इंडिया को मिली रोमांचक जीत, ब्रेसवेल का तूफानी शतक बेकार

IND vs NZ 1st ODI: गिल ने मचाया धमाल तो सिराज ने दिखाया कमाल, टीम इंडिया को मिली रोमांचक जीत, ब्रेसवेल का तूफानी शतक बेकार

India vs New Zealand 1st ODI Match Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे अपने नाम कर लिया है। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

IND vs NZ 1st ODI: गिल ने मचाया धमाल तो सिराज ने दिखाया कमाल, टीम इंडिया को मिली रोमांचक जीत, ब्रेसवेल का तूफानी शतक बेकार
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 18 Jan 2023 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का विजयी आगाज किया है। भारत ने बुधवार को हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में 12 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत ने 350 का टारगेट दिया, जिसके जवाब में कीवी टीम ने 49.2 ओवर में 337 रन पर ढेर हो गई। न्यूजलैंड की ओर से सर्वाधिक रन माइकल ब्रेसवेल (78 गेंदों में 140) ने बनाए। उनहोंने अपनी तूफानी शतकीय पारी में 12 चौके और 10 छक्के मारे। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार शिकार किए। कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने कुछ खास आगाज नहीं किया। ओपनर डेवोन कॉनवे (10) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। फिन एलन (40) ने हेनरी निकोलस (18) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 13वें ओवर में टूटी, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। डेरिल मिचेल ने 9, ग्लेन फिलिप्स ने 11 और कप्तान टॉम लाथम ने 24 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के 6 विकेट 131 के कुल स्कोर पर गिरने के बाद माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी। यह साझेदारी सिराज ने 46वें ओवर में तोड़ी। उन्होंने सेंटनर को चौथी गेंद पर सेंटर को सूर्यकुमार के हाथों लपकवाया। सिराज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर हेनरी शीप्ली (0) को बोल्ड किया। हार्दिक पांड्या ने 49वें ओवर में लॉकी फॉर्ग्यूसन (8) का शिकार किया। ब्रेसवेल ने आखिर तक संघर्ष किया लेकिन उनकी तूफानी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। वह अंतिम खिलाड़ी के रूप में शार्दुल का शिकार बने।

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन जोड़े। भारत ने अपनी पारी की सधी हुई शुरुआत की। गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। रोहित 38 गेंदों में 34 रन बनाकर 13वें ओवर में आउट हो गए। विराट कोहली (10 गेंदों में 8) का बल्ला नहीं चला। वह 16वें ओवर में बोल्ड हुए। ईशान किशन (14 गेंदों में 5) भी स्सते में विकेट गंवा बैठे। सूर्यकुमार यादव (31) ने गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। सूर्या 29वें ओवर में आउट हुए। 

गिल ने हार्दिक पांड्या (38 गेंदों में 28) के साथ पांचवें विकेट के लिए 74 रन की पार्टनरशिप की। हार्दिक 40वें ओवर में बोल्ड हुए लेकिन उनका आउट करार दिए जाने पर विवाद हो गया। वॉशिंगटन सुंदर (12) और शार्दिक ठाकुर (3) कुछ खास नहीं कर पाए। गिल आठवें खिलाड़ी के रूप में 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। उन्हें शीप्ली ने फिलिप्स के हाथों कैच कराया।

गिल ने 49वें ओवर में छक्कों की हैट्रिकर लगाकर वनडे करियर का पहला दोहरा जमाया। उन्होंने 149 गेंदों का सामने करने के बाद 208 रन बनाए। उनहोंने अपनी पारी में 19 चौके और 9 छक्के मारे। उन्हें अंतिम ओवर में शीप्ली ने आउट किया। कुलदीप यादव (5*) और मोहम्मद शमी (2*) नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए हेनरी शीप्ली और डेरिल मिचेल ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर और मिचेल सेंचर ने एक-एक शिकार किया।

NZ 337/10 (49.2 ओवर)

IND 349/8 (50 ओवर)

09:58 PM: भारत ने पहले वनडे में 12 रन से जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे लेकिन शार्दुल ठाकुर ने दूसरी गेंद पर माइक ब्रेसवेल (140) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर छ्क्का जड़ा था। आठवें नंबर पर आए ब्रेसवेल आखिरी खिलाड़ी के तौर पर पवेलियन लौटे। टिकनर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

09:45 PM: हार्दिक पांड्या ने 49वें ओवर में फॉर्ग्यूस (8) को गिल के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीते के लिए 20 रन की दरकार है। वहीं, भारत जीत से एक विकेट दूर है। 

09:30 PM: मोहम्मद सिराज ने ब्रेसवेल और सेंटनर की पार्टनरशिप तोड़ी दी है। उन्होंने 46वें ओवर की चौथी गेंद पर सेंटनर को सूर्या के हाथों लपकवाया। उन्होंने 45 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। सेंटनर ने ब्रेसवेल के साथ सातवें विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। सिराज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर शीप्ली (0) को बोल्ड किया। ब्रेसवेल 108 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड को 24 गेंदों में 56 रन की जरूरत है।

09:10 PM: ब्रेसवेल ने धमाकेदार शतक ठोक दिया है। उन्होंने महज 57 गेंदों में सैकड़ बना लिया।यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है। सेंटनर ने भी पचासा पूरा कर लिया है। ब्रेसवेल 106 और सेंटर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड को 36 गेंदों में 65 रन की जरूरत है।

08:55 PM: भारतीय गेंदबाजों को ब्रेसवेल और सेंटनर का कोई तोड़ नजर नहीं आ रहा है। दोनों सातवें विकेट के लिए 115 रन से अधिक की साझेदारी कर चुके हैं। ब्रेसवेल ने 89 और सेंटनर ने 33 रन बना लिए हैं। ब्रेसवेल ने 40वें ओवर में सुंदर के खिलाफ दो दमदार छक्के जड़े।

08:35 PM: मिचेल ब्रेसवेल (57*) ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 31 गेंदों में पचासा बनाया। यह उनके वनडे करियर की पहली फिफ्टी है। ब्रेसवेल ने 37वें ओवर में शार्दुल की धुनाई की। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर सिक्स और तीसरी पर चौका जड़ा।

07:50 PM: कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 46 गेंदों में 24 रन ही बना सके। उन्होंने तीन चौके लगाए। उन्हें सिराज ने 29वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। लाथम ने डीप मिडविकेट पर सुंदर को कैच थमाए। 

08:07 PM: मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया। फिलिप्स ने 20 गेंदों में 11 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का लगाया। फिलिप्स के जाने के बाद ब्रेसवेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

07:42 PM: न्यूजीलैंड का सैकड़ा पूरा हो गया है। वहीं, 24 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। फिलिप्स 11 और लाथम 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

07:20 PM: कुलदीप ने न्यूजीलैंड को एक और झटका दिया है। उन्होंने 18वें ओवर में डेरिल मेचिल को सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई। मिचेल 12 गेंदों में 9 रन ही बना सके और एलबीडब्ल्यू हो गए। टॉम लाथम 6 और ग्लेन फिलिप्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:10 PM: कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने हेनरी निकोलस को 16लें ओवर में अपने जाल में फंसाया। निकोलस गुगली पर पूरी तरह चूक गए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 31 गेंदों का सामने करने के बाद 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाए।

06:57 PM: एलन और निकोलस के बीच मजबूत हो रही साझेदारी शार्दुल ठाकुर ने तोड़ दी है। शार्दुल ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलन को पवेलियन भेजा। एलन छोटी गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में स्क्वयर लेग पर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी शाहबाज नदीम को कैच दे दिया। उन्होंने 39 गेंदों में 40 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्के लगाया। एलन ने निकलोस के साथ 42 रन जोड़े।

06:41 PM: पहले पावर प्ले का खेल समाप्त हो गया है। एलन और हेनरी निकोलस न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। सिराज ने 10वें ओवर में 10 रन खर्च किए। निकोलस ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। एलन 18 और निकोलस 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06:18 PM: मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने छठे ओवर में डेवोन कॉनवे को अपने जाल में फंसाया। कॉनवे पटकी हुई गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन फाइन लेग पर कुलदीप यादव के हाथों लपके गए। उन्होंने 10 गेंदों में 10 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके मारे।

06:00 PM: न्यूजीलैंड की पारी का आगाज हो गया है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए फिन एलन और डेवोन कॉनवे आए हैं। भारत के लिए गेंदबाजी आक्रमण की कमान मोहम्मद शमी ने संभाली। तेज गेंदबाज ने पहले ओवर में 4 रन खर्च किए। एलन ने चौथी गेंद पर चौका लगाया।

05:21 PM: भारतीय पारी समाप्त हो गई है। भारत ने न्यूजीलैडं के सामने 350 रन का टारगेट रखा है।

05:08 PM: शार्दुल ठाकुर 3 गेंदों में 3 रन ही बना सके। वह 47वें ओवर की चौथी गेंद पर रनआउट हो गए। वहीं, सलामी बल्लेबाज गिल 169 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

04:55 PM: भारत का छठा विकेट वॉशिंगटन सुंदर के रूप में गिरा है। सुंदर ने 14 गेंदों में 12 रन बनाए। उन्हें शीप्ली ने 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। गिल 162 रन बनाकर टिके हैं।

04:15 PM: हार्दिक पांड्या पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें डेरिल मिचले ने 40वें ओवर की चौथई गेंद पर बोल्ड किया। हालांकि. रीप्ले में दिखा कि गेंद नहीं बल्कि ग्लव्स गिल्लियां से टकराए। हार्दिक ने 38 गेंदों में 28 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके मारे। उन्होंने गिल (134*) के साथ पांचवें विकेट के लिए 74 रन जोड़े।

04:15 PM: सैकड़ा जमाने के बाद गिल ने मोर्चा संभाला हुआ है। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कंप्लीट कर ली है। गिल 122 और पांड्या 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

03:57 PM: भारतीय टीम ने 200 का आंकड़ा छू लिया है। गिल (110*) टिककर बल्लेबीज कर रहे हैं। उनके साथ स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (7*) क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 25 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

03:39 PM: सलामी बल्लेबाज शुभम गिल ने एक और शतक जड़ दिया है। उन्होंने 87 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 100 रन जुटाए। यह उनके वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भी शतकीय पारी खेली थी।

03:37 PM: डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने 29वें ओवर में सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखाई। सूर्या ने मिडऑफ पर सेंटर ने को आसाम कैच थमा दिया। उन्होंने 26 गेंदों में 4 चौकों  की मदद से 31 रन बनाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए गिल के साथ 65 रन की साझेदारी की।

03:23 PM: गिल और सूर्यकुमार बूखबी भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। गिल अपने तीसरे वनडे शतक की दिशा में हैं। उन्होंने 74 गेंदों में 80 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 28 रन बनाकर टिके हैं।

03:03 PM: मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर उतरे ईसान किशन सस्ते में अपने विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 14 गेंदों में 5 रन जुटाए। उन्हें फॉर्ग्यूसन ने लाथम के हाथों लपकवाया। गिल 58 और सूर्यकुमारयाव 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:52 PM: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतकीय पारी खेलने वाली ओपनर शुभमन गिल (53*) की शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने पचासा जड़ दिया है। गिल ने छक्का जड़कर फिफ्टी कंप्लीट की। उन्होंने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 52 गेंद खेलीं। वहीं. ईशान 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:38 PM: भारत का दूसरा विकेट विराट कोहली के तौर पर गिरा है। कोहला का बल्ला नहीं चला।वह 10 गेंदों में 1 चौके के जलिए 8 रन ही बना सके। उन्हें मिचेल सेंटनर ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह ऑफ स्‍टंप पर आई लेंथ बॉल को पीछे हटकर खेलना चाहते थे। गिल (42*) का साथ देने के लिए ईशान किशन (2*) आए हैं।

02:25 PM: भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है। रोहित ने 38 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 37 रन की पारी खेली। उन्हें टिकनर ने 13वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। वह ओवर की पहली गेंद पर गेंदबाज के ऊपर से शॉट खेलने  के चक्कर में  मिडऑन पर डेरिल मिचेल को कैच  थमा बैठे। उन्होंने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल (23*) के साथ 60 रन जोड़े। रोहित के जाने के बाद विराट कोहली (1*) बैटिंग के लिए उतरे हैं।

02:08 PM: भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 9वें ओवर में ही भारत के ओपनर्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई।

02:00 PM: भारत की टीम ने पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 36 रन बनाए। रोहित शर्मा ने दो छक्के और दो चौके जड़े हैं।

01:44 PM: रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। रोहित ने स्क्वायर लेग पर चौका और कवर के ऊपर से छक्का जड़ा। 

01:40 PM: भारत की टीम ने पहले 2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 10 रन बना लिए। रोहित और गिल ने एक-एक चौका लगाया, जबकि पहले ओवर की पहली दो गेंद वाइड रहीं। 

01:30 PM: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी। भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपन करने आए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपली, मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर

भारत ने हाल ही में श्रीलंका को 3-0 से हराया था। ऐसे में अब टीम इंडिया की निगाहें कीवी टीम के खिलाफ सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने पर होंगी, जबकि भारत चाहेगा कि इस सीरीज में न्यूजीलैंड का सफाया किया जाए और वनडे रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी हासिल की जाए। 

भारत के समय के अनुसार भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में टॉस दोपहर एक बजे होगा, जबकि पहली गेंद डेढ़ बजे फेंकी जाएगी। 

इस मैदान पर पहली पारी का एवरेज स्कोर 278 रन है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये अच्छी विकेट बल्लेबाजों के लिए है। 63 मीटर की स्क्वायर बाउंड्री है, जबकि सामने की बाउंड्री 70 मीटर है। ऐसे में एक अच्छा कॉन्टेस्ट बैट और बॉल के बीच हैदराबाद के इस मैदान पर देखा जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें