IND vs ENG: भारतीय पारी के दौरान दो कैप्स पहने नजर आए इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन, जानें इसकी वजह

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। टीवी...

eoin morgan photo-twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। टीवी और मोबाइल पर मैच देख रहे फैन्स के बीच उस समय चर्चा खूब होने लगी, जब उन्होंने देखा कि इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारतीय पारी के दौरान फील्डिंग करते समय ज्यादातर समय दो टोपियां पहनी। लोगों के मन में यह सवाल खूब उमड़ रहा था कि आखिर मोर्गन के ऐसा करने के पीछे का कारण क्या है।

जोरों-शोरों से IPL 2021 की तैयारी कर रहे CSK के प्रमुख 'हथियार' सुरेश रैना, शेयर किया VIDEO

आपको बता दें कि आईसीसी के नए नियमों की वजह मोर्गन समेत कई खिलाड़ी ऐसा करते हुए नजर आ रहे हैं। कोरोना काल में आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, मैदान पर खिलाड़ियों और अंपायरों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। ऐसे में खिलाड़ी अपनी कोई भी चीज जैसे कि टोपी, स्वेटर, चश्मा आदि गेंदबाजी के दौरान अंपायर या साथी खिलाड़ियों को नहीं दे सकते। उन्हें अपना सामान अपने पास ही रखना होगा।

टी-20 सीरीज में बराबरी के लिए इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी को दो-दो टोपियां पहनते हुए देखा गया है। इंग्लैंड की पारी के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने भी ऐसा किया था। इसके अलावा पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल 2020 में कई बार ऐसा देखने को मिला था। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत इस समय 1-2 से पिछड़ रहा है। उसके लिए अब सीरीज 'करो या मरो' वाली स्थिति जैसी बन गई है। टीम को अब टी-20 जीतने के लिए अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारतीय पारी के दौरान क्यों दो कैप्स पहने नजर आए मोर्गन, जानें इसकी वजह