IND vs ENG: रविंद्र जडेजा की चोट को लेकर सुनील गावस्कर ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या कहा
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इस समय टीम इंडिया ने 2-1 से अपराजेय बढ़त बनाए हुए है। चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टेस्ट डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल शानदार...

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में इस समय टीम इंडिया ने 2-1 से अपराजेय बढ़त बनाए हुए है। चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टेस्ट डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल शानदार फाॅर्म में हैं। अक्षर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करके एक बार फिर से सभी को प्रभावित किया है। अक्षर पटेल ने अपनी गेंदबाजी से रविंद्र जडेजा की कमी खलने नहीं दी। रविंद्र जडेजा की चोट पर बोलते हुए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि जडेजा सोच होंगे कि आखिर उनकी चोट को ठीक होने में इतना समय क्यों लग रहा है।
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, 'जडेजा सोच रहे होंगे कि आखिर उनके अंगूठे के साथ हुआ क्या है। वह डाॅक्टरों से पूछ रहे होंगे कि आखिर चोट को ठीक होने में इतना समय क्यों लग रहा है। उनको चोट 10 जनवरी को लगी थी और फरवरी बीत गया है, उन्हें ठीक होने में काफी समय लग रहा है।' उसी कार्यक्रम में मौजूद इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर स्वान ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं रविंद्र जडेजा का बहुत बड़ा फैन हूं। अक्षर पटेल ने बहुत शानदार खेल दिखाया। मुझे लगता है कि अक्षर ने शानदार खेल दिखाया है ऐसे में जडेजा चाहें तो वह इंग्लैंड के लिए खेल सकते हैं।'
हाल के कुछ वर्षों में रविंद्र जडेजा ने बतौर ऑलराउंडर शानदार खेल दिखाया है। रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। जडेजा की अनुपस्थिति में अक्षर पटेल ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है। भारत और इग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



