India vs England: बचे हुए तीनों टी20 मैच होंगे खाली स्टेडियम में, कोविड-19 की वजह से लिया गया फैसला

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही पांच मैंचों की सीरीज के बाकी तीन मैचों में दर्शको को मैदान में एंट्री नहीं दी जाएगी। बिना दर्शकों के ये मैच खेल जाएंगे। देश भर में कोविड के बढ़ते मामलों को...

narendra modi stadium

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही पांच मैंचों की सीरीज के बाकी तीन मैचों में दर्शको को मैदान में एंट्री नहीं दी जाएगी। बिना दर्शकों के ये मैच खेल जाएंगे। देश भर में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उसकी क्षमता से आधे 50 फीसदी दर्शकों को मैदान में आने की परमिशन थी। हालांकि इन मैचों के लिए टिकटों की बिक्री हो चुकी है। ऐसे में सभी दर्शकों को अब उनके पैसे लौटे जाएंगे। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि कोविड के बढ़ते हुए मामलों की वजह से ये फैसला लिया गया है।

— ANI (@ANI) March 15, 2021

जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने कहा कि अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। बकौल नथवानी बीसीसीआई से सलाह के बाद ही यह फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी बंद दरवाजों के बीच हुआ था। 16 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को बाकी टी20 मैच खेले जाएंगे। 

पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 के 25,320 मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामलों की संख्या 1,13,59,048 तक पहुंच गई है। इसमें 2,10,544 सक्रिय मामले हैं जबकि 1,09,89,897 मामलों में रिकवरी हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 161 लोगों की मौत कोविड 19 की वजह से हुई है। पहले टी20 में 67,532 दर्शक मैदान में पहुंचे थे, जबकि दूसरे टी20 में 66,000 से अधिक दर्शक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे। 

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs England: बचे हुए तीनों टी20 मैच होंगे खाली स्टेडियम में