IND vs ENG Highlights : भारत बनाम इंग्लैंड वॉर्म आप मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का चौथा वॉर्म अप मैच बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी।

india vs england warm up match

India vs England 4th Warm up game Highlights : भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का चौथा वॉर्म अप मैच बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया। शनिवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने टॉस  जीतकर बैटिंग चुनी थी लेकिन लगातार बारिश होने के कारण ये मैच शुरू नहीं हो सका और अंपायर ने 5 बजकर 40 मिनट पर मैच को रद्द कर दिया।  भारत अपना दूसरा प्रैक्टिस मैच मंगलवार (3 अक्टूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया मगर बारिश के चलते दोनो टीमें मैदान पर नहीं उतर सकी। शाम पांच बजे तक बारिश की तीव्रता में कमी आई थी, जिसके बाद अभ्यास मैच के शुरु होने की संभावना बढ गई थी, मगर आउट फील्ड के गीली होने और रिमझिम बरसात होने के चलते अंपायरों ने शाम साढ़े पांच बजे मैच को रद्द करने की घोषणा की। दोनो ही टीमों का यह पहला अभ्यास मैच था। इंग्लिश टीम शुक्रवार दोपहर में गुवाहाटी पहुंची थी जिसके चलते उन्हें मौसम के साथ खुद को ढालने का मौका भी नहीं मिल पाया। आज का वॉर्म अप दोनो टीमों को अभ्यास का बेहतरीन मौका दे सकता था। 

यह मुकाबला इंग्लैंड के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का टेस्ट होता। अभ्यास मैच के दौरान दोनों टीमें ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खेलने का मौका दे सकती थी, क्योंकि वॉर्म अप मैचों को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है। इंग्लैंड टीम का सबसे मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी में गहराई का होना है। ये दोनों टीमें पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। भारत ने हाल ही में एशिया कप जीता और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीती है जबकि इंग्लैंड की टीम पिछले वनडे विश्व कप की विनर है और हाल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया था। 

India vs England 4th world cup Warm up game Live

5:40 AM इंडिया वर्सेस इंग्लैंड वॉर्म अप मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। भारत अपना दूसरा प्रैक्टिस मैच मंगलवार (3 अक्टूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

4:04 AM मैच शुरू होने का कटऑफ टाइम 7 बजकर 30 मिनट है लेकिन अगर बारिश नहीं रुकी तो उससे पहले मैच को रद्द घोषित किया जा सकता है।

3:14 AM  बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में बारिश रुक गई है और कुछ देर मैच शुरू होने की संभावना है। बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

2:22 AM भारी बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला वॉर्म अप मैच शुरू नहीं हो सका है। इससे पहले बांग्लादेश ने श्रीलंका को पहले वॉर्म अप मैच में हराया था। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया था।

2:00 AM भारतीय पारी शुरू होने से पहले बारिश ने खलल डाल दिया है। कुछ देर धूप खिली हुई थी लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदल ली।

1:50 AM टॉस जीतने के बाद कप्तान रोहित ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। इसकी कोई खास वजह नहीं है। गर्मी बहुत है। मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हमारे गेंदबाज तरोताजा रहें और रोशनी में गेंदबाजी करें। यह गेंदबाजों के लिए उतना कठिन नहीं होगा।

1:30 AM भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

1:00 AM इंडिाया वर्सेस इंग्लैंड वॉर्मअप मैच का टॉस डेढ़ बजे होगा।

12:30 AM इंग्लैंड की बल्लेबाजी में काफी गराई है। आठवें नंबर पर ऑलराउंडर सैम करन हैं, जो टीम को मुश्किल हालात से निकालने का माद्दा रखते हैं। वहीं, नौवें नंबर पर मार्क वुड हैं, जो लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ नौवें नंबर पर आकर सेंचुरी जड़ चुके हैं।

11:45 AM अभ्यास मैच में एक टीम अपने 15 खिलाड़ियों को रोटेट कर सकती है। हालांकि, फील्ड पर सिर्फ 11 खिलाड़ी ही मौजूद रहेंगे।

11:05 AM इंडिया और इंग्लैंड का अभ्यास मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सभी टीम को दो-दो अभ्यास मैच खेलने हैं।

भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

इंग्लैंड का स्क्वॉड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs ENG मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद