अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 294 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया की लीड 89 रनों की हो चुकी है। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने तीन और बेन स्टोक्स ने दो विकेट चटकाए। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 205 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।
05:03 PM: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 294/7, भारत की लीड 89 रनों की हो गई है। वॉशिंगटन सुंदर 60 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।
04:46 PM: 90 ओवर के बाद भारत का स्कोर 290/7, वॉशिंगटन सुंदर 57 और अक्षर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की लीड 85 रनों की हो चुकी है।
CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY
04:33 PM: 86.2 ओवर में स्टोक्स की गेंद पर दो रन लेने के साथ ही वॉशिंगटन सुंदर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 87 ओवर के बाद भारत का स्कोर 276/7, अक्षर पटेल 6 और सुंदर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:21 PM: भारत को लगा बड़ा झटका। 84.1 ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर पंत ने जो रूट को थमाया आसान सा कैच। पंत 101 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
04:16 PM: सिक्स लगाकर पंत ने पूरा किया अपना तीसरा शतक। 84 ओवर के बाद भारत का स्कोर 259/6, पंत 101 और सुंदर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:14 PM: 83 ओवर के बाद भारत का स्कोर 252/6, पंत 94 और सुंदर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की लीड 47 रनों की हो चुकी है।
04:03 PM: 81 ओवर के बाद भारत का स्कोर 231/6, पंत 84 और वॉशिंगटन सुंदर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की लीड 27 रनों की हो चुकी है। पंत ने एंडरसन के इस ओवर में दो शानदार चौके जड़े।
03:40 PM: 77.1 ओवर में पंत ने बेन स्टोक्स की गेंद पर लगाया चौका और इसके साथ ही भारत के 200 रन भी पूरे हुए। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर 209/6, पंत 66 और सुंदर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंंने स्टोक्स के इस ओवर में दो चौके जड़े।
03:31 PM: 74.4 ओवर में रूट की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने एक रन लिया और इसके साथ ही पंत और सुंदर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी। 75 ओवर के बाद भारत का स्कोर 196/6, पंत 55 और सुंदर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03:15 PM: 71.4 ओवर में जैक लीच की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही पंत ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 72 ओवर के बाद भारत का स्कोर 187/6, सुंदर 20 और पंत 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इंग्लैंड के स्कोर से अब महज 18 रन पीछे है।
03:03 PM: 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर 175/6, पंत 47 और वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत अपने अर्धशतक से 3 रन दूर हैं।
02:46 PM: 64 ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/6, सुंदर 7 और ऋषभ पंत 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत अपने अर्धशतक के करीब हैं।
02:38 PM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू। ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भारत अभी इंग्लैंड से 52 रन पीछे है।
02:15 PM: दूसरे दिन के टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 153/6, ऋषभ पंत 36 और वॉशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
01:58 PM: 58.1 ओवर में जैक लीच की गेंद पर अश्विन ने ओली पोप को थमाया आसान सा कैच। अश्विन 13 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर आए हैं।
01:45 PM: 56 ओवर के बाद भारत का स्कोर 139/5, ऋषभ पंत 25 और अश्विन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
01:35 PM: 54 ओवर के बाद 135/5, रोहित शर्मा के आउट होने के बाद आर अश्विन और ऋषभ पंत इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। पंत 23 और अश्विन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
01:25 PM: भारतीय टीम इस समय काफी संकट में है। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा भी 49 रन स्कोर पर आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 130/5, भारत अब भी इंग्लैंड से 95 रन दूर है।
1:009 PM- भारत को लगा बड़ा झटका, 49 के स्कोर पर रोहित शर्मा हुए आउट। भारत का स्कोर 121/5, ऋषभ पंत 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। रोहित शर्मा के आउट होते ही टीम इंडिया की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में अब ऋषभ पंत पर पारी संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है।
1:00 PM - भारत का स्कोर 112/4, लंच के बाद ऋषभ पंत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक रोहित शर्मा का साथ बखूबी निभाया है। भारत को इन दोनों बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीदें। रोहित शर्मा अपनी हाॅफ सेंचुरी से महज दो रन दूर हैं।
12:42 PM- भारत का स्कोर 44.3 ओवर के बाद 101/4, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। भारत अब भी इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 104 रन पीछे है। रोहित अपने हाॅफ सेंचुरी की तरफ धीरे-धीर बढ़ रहे हैं।
12:32 PM- 43 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 96/4, रोहित शर्मा 38 और ऋषभ पंत 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा जेम्स एंडरसन को 2 विकेट मिला है। इंग्लैंड की तरफ से काफी सधी हुई गेंदबाजी की जा रही है।
12:15 PM- लंच के बाद एक बार फिर से खेल शुरू हो गया है। रहाणे के आउट होने के बाद उनकी जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए हैं। दोनों बल्लेबाजों पर इस समय बड़ी जिम्मेदारी है। 39 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 85 रन बना लिए थे। भारत अब भी पहली पारी में इंग्लैंड से 120 रन पीछे है।
11:34 AM: भारत को लगा एक और झटका अजिंक्य रहाणे भी लौटे पवेलियन। अजिंक्य रहाणे आउट होने से पहले 27 रन बनाए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया। 37.3 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 80 रन बना लिए हैं। जबकि उसके चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। खेल लंच ब्रेक के लिए रोक दिया गया है।
11:27 AM- 37 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 70/3, विराट की कोहली का विकेट गिरने का बाद रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। रोहित शर्मा 32 रन और अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों पर इस समय बड़ी जिम्मेदारी है।
11:05 AM: 31.2 ओवर में रोहित शर्मा के सिंगल के साथ टीम इंडिया के 50 रन पूरे हुए। 32 ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 55 रन है। रोहित 27 और अजिंक्य रहाणे 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:40 AM: 26.4 ओवर में 41 रन पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। विराट कोहली बिना खाता खोले बेन स्टोक्स की गेंद पर बेन फोक्स को कैच थमा बैठे। विराट ने 8 गेंदों का सामना किया और एक रन बनाए बिना पवेलियन लौट गए।
10:33 AM: 25 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 40/2, चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं कप्तान कोहली को अभी खाता खोलना है।
10:26 AM: 23.6 ओवर में टीम इंडिया ने चेतेश्वर पुजारा के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। पुजारा 66 गेंद पर 17 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। भारत ने इस तरह से 40 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। रोहित का साथ देने क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आए हैं।
10:05 AM: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/1, दूसरे दिन अभी तक इंग्लैंड की ओर से कुल आठ ओवर किए गए हैं, जिसमें महज 10 भारत के खाते में जुड़े हैं। एंडरसन ने अपने 9 ओवर में महज तीन रन दिए हैं, जबकि बेन स्टोक्स भी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं।
09:30 AM: जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की ओर से दूसरे दिन का पहला ओवर कर रहे हैं। एंडरसन ने मैच के पहले दिन पांच ओवर में एक भी रन नहीं खर्चा और एक विकेट लिया था। रोहित और पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं।
Hello & good morning from Day 2️⃣ at Ahmedabad☀️@Paytm #INDvENG #TeamIndia pic.twitter.com/6CDCT0739X
— BCCI (@BCCI) March 5, 2021
इंग्लैंड की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और पहली पारी में 205 रनों पर ढेर हो गया। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार और आर अश्विन ने तीन विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 55 रनों का योगदान दिया। सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज के तीन मैचों में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है।