India vs England, 4th T20: कब, कहां और कैसे देखें चौथे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
टी-20 सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा भारत गुरुवार को चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा। कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज में अब तक दो बार टॉस गंवाया...

टी-20 सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा भारत गुरुवार को चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा। कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज में अब तक दो बार टॉस गंवाया है और हर बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यह मैच भी पिछले तीन मैचों की तरह ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो दो मैच गंवाए हैं, उसमें टीम को पावरप्ले के ओवरों में जूझना पड़ा है। इसके कारण टीम के आखिरी स्कोर पर असर पड़ा जबकि दोनों ही मैचों में एक बल्लेबाज (क्रमश: श्रेयस अय्यर और विराट कोहली) ने शानदार प्रदर्शन किया।
विराट कोहली हालांकि लगातार अच्छे प्रदर्शन की जरूरत पर जोर देते रहे हैं। उनका कहना है इस साल घरेलू सरजमीं पर होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम लक्ष्य का पीछा करे या पहले बल्लेबाजी करे, उसे अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। टीम के इस समय पिछड़ने का एक कारण सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की खराब फॉर्म भी है, लेकिन कोहली स्पष्ट कर चुके हैं कि कर्नाटक का यह बल्लेबाज और रोहित शर्मा सलामी जोड़ी के रूप में उनकी प्राथमिकता हैं।
युवी के बल्ले ने मचाई तबाही, इस बॉलर के 1 ही ओवर में जड़ दिए 4 छक्के
इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाजों मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने पहले छह ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। ये दोनों विकेट से अतिरिक्त उछाल हासिल करके भारतीय बल्लेबाजों को दुविधा में डालने में सफल रहे हैं। कोहली ने तीसरे मैच में 77 रन की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया लेकिन मेजबान टीम के गेंदबाज विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम रहे और जोस बटलर ने तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट-
कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच गुरुवार 18 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
किस समय शुरू होगा मैच?
भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 6.30 बजे होगा।
लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।



