India vs England: तीसरे टी20 में सीरीज में बढ़त के इरादे से उतरेंगी भारत और इंग्लैंड की टीमें, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से मात देकर सीरीज में बराबरी कर ली है। भारत...

pic credit  twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से मात देकर सीरीज में बराबरी कर ली है। भारत के लिए इस मैच में प्लस प्वाइंट विराट कोहली का फॉर्म में लौटना रहा। विराट कोहली ने इस मैच में नॉटआउट 73 रन बनाए। वहीं इयोन मोर्गन की टीम की पिछली हार को भुलाकर जीत के ट्रैक में लौटना चाहेगी। दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वो मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाएं। 

जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी भारत
विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी। केएल राहुल दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए थे। पहले मैच में भी वो 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में भारत उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम में शामिल कर सकती है। केएल राहुल पांच महीनों से मैदान से दूर हैं। ऐसे में ये भी हो सकता है विराट कोहली उन्हें एक और मौका दें। वहीं शिखर धवन की जगह टीम में आए ईशान किशन का तीसरे मैच में खेलना निश्चित लग रहा है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में विस्फोटक पारी खेलते हुए 56 रन बनाए थे। इसके अलावा शायद ही टीम इंडिया में कोई बदलाव हो। सूर्यकुमार यादव को डेब्यू मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, ऐसे में टीम उन्हें एक मौका और देना चाहेगी।

टीम इंडिया को 2nd T20 मैच के बाद लगा झटका, भरना होगा भारी जुर्माना

इंग्लैंड कर सकता है ये बदलाव
इंग्लैंड ऑफ स्पिनर मोईन अली को तीसरे टी20 में मौका दे सकती है। दूसरे टेस्ट के बाद वो इंग्लैंड वापस चले गए थे। उसके बाद वो सीमित ओवरों की सीरीज के लिए दो सप्ताह बाद घर वापस आ गए थे। हालांकि उनको पहले दो मुकाबलों में मौका नहीं मिला। वो भारतीय परिस्थितियों से वाकिफ हैं और आईपीएल में दो बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। ऋषभ पंत और ईशान किशन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वो स्पिन से उन्हें परेशान कर सकते हैं। उनके आने से बल्लेबाजी में इंग्लैंड को गहराई मिलेगी। मॉर्क वुड को दूसरे टी20 मैच में एड़ी में चोट की वजह से आराम दिया गया था। लेकिन  इयोन मोर्गन ने ये भी कहा था कि उनकी चोट को लेकर गंभीर बात नहीं है। अगर वो फिट होते हैं तो क्रिस क्रिस जोर्डन को बाहर बैठना सकता है। वहीं टॉम कुरेन की जगह मोईन अली को मौका मिल सकता है। 

डेब्यू मैच में ईशान किशन की बैटिंग देखकर हैरान हुए लक्ष्मण, बोले- ये बिल्कुल आसान नहीं है

हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अबतक 16 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 8 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, जबकि 8 मैचों में इंग्लिश टीम ने भारत को धूल चटाई है। टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर इग्लैंड के खिलाफ 8 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से इंग्लैंड और भारत ने चार-चार मैच में जीत दर्ज की है। 


भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा/ केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, वॉशिगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद चहल ।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, टॉम कुरेन/ मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड/क्रिस जोर्डन, आदिल राशिद

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़तीसरे टी20 में ये हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग XI