India vs England, 3rd T20: कब, कहां और कैसे देखें तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट से शर्मनाक हार झेलने के बाद भारत ने...

india vs england photo-twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट से शर्मनाक हार झेलने के बाद भारत ने दूसरे मैच में सात विकेट से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। विराट कोहली और उनकी टीम दूसरे मैच में हर डिपार्टमेंट में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही। ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के साथ 32 गेंद में 56 रन बनाए। इससे उन्होंने भारत को बेखौफ और तेज बल्लेबाजी की नई रणनीति पर अमल करते रहने का हौसला दिया।

गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 164 रन पर रोककर अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद चार ओवर डाले और इससे भारत को अतिरिक्त बल्लेबाज को लेकर उतरने की सहूलियत मिली। भारत को ऋषभ पंत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, जिन्हें बल्लेबाजी क्रम में श्रेयस अय्यर से ऊपर चौथे नंबर पर भेजा गया है। पंत दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

India vs England: बचे हुए तीनों टी20 मैच होंगे खाली स्टेडियम में

भारतीय टीम जीतने वाली टीम में बदलाव नहीं करना चाहेगी, हालांकि नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की दो मैचों में आराम के बाद वापसी संभव है। ऐसे में केएल राहुल को उनके लिए जगह बनानी होगी जो दोनों पारियों में नाकाम रहे। भारत का लक्ष्य अक्टूबर में अपनी मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए सही संयोजन तलाशना है। दूसरी ओर चोट के कारण यह मैच नहीं खेल सके मार्क वुड की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड का आक्रमण प्रभावी नहीं लगा। कप्तान इयोन मोर्गन ने हालांकि कहा कि वह अगला मैच खेलेंगे। जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट-

जानिए ईशान ने अपनी मैच विनिंग फिफ्टी कोच के पिता को क्यों की समर्पित

कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी-20 मैच मंगलवार 16 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

किस समय शुरू होगा मैच?
भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 6.30 बजे होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकेंगे?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।

तीसरे टी20 में ये हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग XI

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs ENG: कब, कहां और कैसे देखें तीसरे टी-20 मैच की LIVE स्ट्रीमिंग