india vs australia tour schedule: जानिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच कब और कहां खेले जाने हैं
भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। करीब तीन महीने के इस लंबे दौरे पर टीम इंडिया को ट्वंटी20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी हैं। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज से होनी...
भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है। करीब तीन महीने के इस लंबे दौरे पर टीम इंडिया को ट्वंटी20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी हैं। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज से होनी है। ट्वंटी20 सीरीज में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि विराट कोहली टेस्ट सीरीज के लिए टीम से जुड़ेगे। विराट को ट्वंटी20 सीरीज में आराम दिया गया है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज 11 नवंबर को खत्म हुई। 21 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ट्वंटी20 मैच खेला जाना है। भारत तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा और आखिरी में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
भारत दौरे से पहले एरन फिंच ने ऐसे लगाई पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की क्लास
T20I: क्या आप जानते हैं रोहित और विराट से भी आगे है ये भारतीय क्रिकेटर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पूरा शेड्यूल
तारीख | मैच डिटेल्स | मैदान | समय (भारतीय समनानुसार) |
21 नवंबर | पहला ट्वंटी20 मैच | गाबा, ब्रिस्बेन | दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से |
23 नवंबर | दूसरा ट्वंटी20 मैच | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न | दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से |
25 नवंबर | तीसरा ट्वंटी20 मैच | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से |
6-10 दिसंबर | पहला टेस्ट मैच | एडिलेड ओवल, एडिलेड | सुबह 5 बजकर 30 मिनट से |
14-18 दिसंबर | दूसरा टेस्ट मैच | पर्थ स्टेडियम, पर्थ | सुबह 7 बजकर 50 मिनट से |
26-30 दिसंबर | तीसरा टेस्ट मैच | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न | सुबह 5 बजे से |
3-7 जनवरी | चौथा टेस्ट मैच | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | सुबह 5 बजे से |
12 जनवरी | पहला वनडे मैच | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | सुबह 8 बजकर 50 मिनट से |
15 जनवरी | दूसरा वनडे मैच | एडिलेड ओवल, एडिलेड | सुबह 8 बजकर 50 मिनट से |
18 जनवरी | तीसरा वनडे मैच | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न | सुबह 8 बजकर 50 मिनट से |