Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़india vs australia test series sydney test match Shoaib Akhtar praised Team India Talent is necessary for selection not caste and religion
IND vs AUS: शोएब अख्तर ने की टीम इंडिया की तारीफ बोले- चयन के लिए जाति और धर्म नहीं, टैलेंट है जरूरी

IND vs AUS: शोएब अख्तर ने की टीम इंडिया की तारीफ बोले- चयन के लिए जाति और धर्म नहीं, टैलेंट है जरूरी

संक्षेप:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बाॅर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में टीम इंडिया की वापसी के...

Jan 01, 2021 03:01 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बाॅर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में टीम इंडिया की वापसी के बाद हर कोई कप्तान अजिंक्य रहाणे और टीम की तारीफ कर रहा है। पहले मैच में हार के बाद टीम ने जबर्दस्त वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया है। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने चार बदलाव किए थे जिसमें मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टीम जाति के बजाए टैलेंट को तरजीह देती है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए शोएब अख्तर ने कहा, 'टीम फील्ड पर नहीं बनती, वह ड्रेसिंग रूम में बनाई जाती है। 36 रन पर आलआउट होने के बाद इस तरह की वापसी में ड्रेसिंग की बहुत बड़ी भूमिका होती है।' उन्होंने कहा, 'मैंने अजिंक्य रहाणे को लड़ते हुए देखा है। वह बल्ले से भी संघर्ष किए। उन्होंने एक स्मार्ट कप्तानी की। विराट कोहली, शमी और ईशांत के बिना टीम को संभालना बड़ी बात है।' 

स्पोर्ट्स टुडे से शोएब अख्तर ने कहा, 'अजिंक्य रहाणे ने टीम में यह विश्वास दिलाया कि वह बैट से टीम का नेतृत्व करेंगे। जिस तरह से उन्होंने बाॅलिंग में बदलाव किया वह दर्शाता है कि वह कितने कुशल कप्तान हैं। सिराज के लिए यह काफी कठिन समय था लेकिन उनके साथी खिलाड़ी इस मौके पर साथ दिखे। अगर उसके पिता होते तो काफी अच्छा रहता, लेकिन दुर्भाग्यवश वह नहीं है। सिराज का चयन बताता है कि टीम इंडिया में चयन का आधार सिर्फ टैलेंट है, जाति और पंथ वहां महत्वपूर्ण नहीं है।' उन्होंने कहा, 'जिस प्रकार टीम इंडिया एकजुट दिखाई दे रही है। उससे सीरीज जीतने की संभावना बढ़ गई है।'

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। चोट के कारण पहले दो टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहने वाले रोहित शर्मा टीम से दोबारा जुड़ चुके हैं। जबकि विराट की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की जिम्मेदारी एक बार फिर अजिंक्य रहाणे के कंधों पर होगी। 

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |