फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटINDvsAUS 2nd test day-2 : कोहली-रहाणे की शानदार साझेदारी, भारत का स्कोर 172/3

INDvsAUS 2nd test day-2 : कोहली-रहाणे की शानदार साझेदारी, भारत का स्कोर 172/3

कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार (15 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत को संभाले रखा है। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर...

INDvsAUS 2nd test day-2 :  कोहली-रहाणे की शानदार साझेदारी, भारत का स्कोर 172/3
लाइव हिन्दुस्तान टीम,पर्थSat, 15 Dec 2018 03:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार (15 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत को संभाले रखा है। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 326 रनों के सामने भारत ने दिन के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान विराट कोहली (82) और अंजिक्य रहाणे (51) नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क न दो और जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिया. भारत को ऑस्ट्रेलिया की बराबरी करने के लिए 154 रन की जरूरत है।

भारत ने दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया को 326 रनों पर पवेलियन भेज दिया था। पहले सत्र में हालांकि मेजबान टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई थी और मिशेल स्टार्क ने मुरली विजय को पवेलियन भेज दिया था। इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई थी। पहले सत्र में भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर छह रन था।

दूसरे सत्र की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही। जोश हेजलवुड ने लोकेश राहुल (2) को आठ के कुल स्कोर पर आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। इसके बाद हालांकि कोहली और पुजारा ने भारत को संभाल लिया और चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता से वंचित रखा था। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ की थी। 

मैच का SCORECARD देखने के लिए यहां क्लिक करें

INDIA-AUSTRALIA 2nd Test Day-2 

03: 20 PM: विराट कोहली के बाद अंजिक्य रहाणे ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। रहाणे ने आखिरी बार 2015 में टेस्ट क्रिकेट में लगातार पारी में 50+ स्कोर बनाया था। रहाणे ने दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह किया था।

02: 40 PM: अभी 11 ओवर का खेल बचा है। भारत का स्कोर 58 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन है। भारत अभी 187 रनों से पीछे चल रहा है।

02: 30 PM: इंटरनेशनल क्रिकेट में कितनी बार भारतीय कप्तान बना सके हैं 50+ स्कोर। महेंद्र सिंह धोनी (82), विराट कोहली (59), मोहम्मद अजरुद्दीन (59), सौरव गांगुली (59)

01: 50 PM: विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट ने 109 गेंदों में 50 रन पूरे किए। विराट कोहली ने पैट कमिंस (43.3 ओवर) पर गली में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीरीज में विराट कोहली का यह पहला अर्धशतक है। 

01: 45 PM: मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोहली ने तीन रन लेकर भारत के 100 रन पूरे किए। अंजिक्य रहाणे और विराट कोहली ने मिलकर भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 

01: 22 PM: मिचेल स्टार्क ने टी-ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया को सफलता दिलाई। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को पवेलियन लौटाया। विकेटकीपर टिम पेन ने पुजारा का कैच लपका। पुजारा 24 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने तीसरा विकेट 82 रन पर गंवाया। कप्तान विराट कोहली अर्धशतक के करीब हैं।

12: 55 PM:  टी-ब्रेक के बाद अब दूसरे दिन का खेल फिर से शुरू हो गया है। भारतीय टीम के लिहाज से यह सेशन बेहद अहम है। कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। 

12: 30 PM: चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। पुजारा (23) और विराट कोहली (37) रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 32 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। इस सेशल में 29 ओवर में 64 रन आए और भारत ने एक विकेट खोया।    

11: 45 AM: चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत को इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यह साझेदारी बहुत जरूरी है। दोनों खिलाड़ियों को टिककर खेलना होगा।  

11: 30 AM: चेतेश्वर पुजारा को सबसे ज्यादा बार लाथन लॉयन ने आउट किया है. वह टेस्ट में पुजारा को आठ बार आउट कर चुके हैं। वहीं, विराट कोहली को लाथन लॉयन ने छह बार आउट किया है. 

10: 45 AM: लंच के बाद जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। जोश हेजलवुड की यॉर्कर पर केएल राहुल बोल्ड हुए। राहुल ने पैर बचाते हुए गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन वह चूक गए. राहुल 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। भारत ने दूसरा विकेट आठ रन पर गंवाया। 

10: 35 AM: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। दूसरे सत्र का पहला ओवर जोश हेजलवुड ने मेडन कराया। लंच से पहले भारत ने पहला विकेट मुरली विजय के रूप में गंवा दिया है. अब चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए हैं. पुजारा ने पहले टेस्ट में शतक और अर्धशतक लगाया था. उन पर बड़ी जिम्मेदारी है।

09:35 AM: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की। पहले सत्र में मिचेल स्टार्क की अंतिम गेंद को मुरली विजय ड्राइव करने गए और पैड और बैट के बीच खाली जगह रह गई. गेंद ने उनकी गिल्लियां उड़ा दीं। भारत को बराबरी करने के लिए 320 रन बनाने हैं।

09: 55 AM: भारत को पहले सत्र में ही झटका लग गया है। मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिला दी है। स्टार्क की गेंद पर मुरली विजय बोल्ड हुए। बिना खाता खोले उन्हें पवेलियन लौटना पडा़। भारत ने पहला विकेट केवल छह रन के योग पर गंवा दिया. इसके साथ ही लंच ब्रेक हो गया है। 3 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन है। 

09: 40 AM: भारत की पहली पारी शुरू हो गई है. मुरली विजय और केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आ गए हैं। मिचेल स्टार्क पहला ओवर कर रहे हैं।

09: 38 AM: इस सीरीज में नाथन लॉयन ऐसे इकलौते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं जो अभी तक आउट नहीं हुए हैं। उनका स्कोर रहा है- 24*, 38*, 9*

09: 30 AM: इशांत शर्मा ने पहले मिचेल स्टार्क को पवेलियन भेजा। उसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर जोश हेजलवुड को पवेलियन की राह दिखाई। ऋषभ पंत ने मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के शानदार कैच लपके। ऑस्ट्रेलियाई पारी 326 रनों पर सिमटी। नाथन लॉयन 9 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 326/10 (108.3 ओवर)

09: 20 AM: पैट कमिंस और टिम पेन के बीच 59 रन की साझेदारी हुई थी। इसकी बदौलत ही मेजबान टीम ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पहले विकेट पर शतकीय साझेदारी के बाद यह पारी की दूसरी अर्धशतकीय साझेदारी थी।

09: 13 AM: पैट कमिंस के बाद कप्तान टिम पेन भी जल्दी आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने टिम पेन को अपना एलबीडब्ल्यू आउट किया। पेन ने रिव्यू लिया, लेकिन वो भारत के पक्ष में रहा। टिम पेन ने 89 गेंदों पर 38 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके भी लगाए. क्रीज पर नाथन लॉयन और मिचेल स्टार्क हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 315 रन है।

09: 05 AM: उमेश यादव ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। पैट कमिंस 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 105 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 310 रन हो गया है। नए बल्लेबाज के तौर पर मिचेल स्टार्क आए हैं।

08: 40 AM: पैट कमिंस और टिम पेन के बीच 50 रनों का पार्टनरशिप हो गई है। भारतीय गेंदबाजों को अपना दबाव बनाने के लिए इस साझेदारी को जल्दी तोड़ना होगा।

08: 38 AM: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर को पैट कमिंस और टिम पेन ने 300 तक पहुंचाया दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पास अभी चार विकेट बाकी हैं। मेजबान टीम का टारगेट 350 या उससे अधिक रन बनाने का होगा। भारतीय गेंदबाजों को विकेट जल्द गिराने होंगे। 

08:30 AM: कप्तान टिम पेन और पैट कमिंस काफी संभल कर खेल रहे है। दोनों सिर्फ कमजोर गेंदों को ही अपना निशाना बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रन के पास पहुंच गई है. 

07:50 AM: भारत की तरफ से गेंदबाजी करने मोहम्मद शमी आए हैं। सामने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन हैं।

07:50 AM: टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। कल के नाबाद बल्लेबाज टिम पेन और पैट कमिंस क्रीज पर आ चुके हैं।

07:40 AM: हेल्लो और नमस्कार, LIVEHINDUSTAN पर आपका स्वागत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें