फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटINDvsAUS 2nd Test Day 1 : ऑस्ट्रेलिया का पहले दिन स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन

INDvsAUS 2nd Test Day 1 : ऑस्ट्रेलिया का पहले दिन स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 277...

INDvsAUS 2nd Test Day 1 : ऑस्ट्रेलिया का पहले दिन स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,पर्थFri, 14 Dec 2018 06:14 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन है। बता दें 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने 31 रनों से जीता था। इस तरह सीरीज में भारत 1-0 की बढ़त ले चुका है। भारतीय टीम में इस मैच के दो बदलाव हुए हैं। रविंचद्रन अश्विन और रोहित शर्मा की जगह हनुमा विहारी और उमेश यादव को इस मैच में मौका मिला है। भारत इस मैच में 4 पेसर के साथ उतरा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस मैच में पिछले मैच की ही टीम रखी है।

पहले दिन के- SCORECARD के लिए यहां क्लिक करें

India vs Australia 2nd Test Day 1 UPDATES

02:50 PM : ऑस्ट्रेलिया को छठी सफलता ईशांत शर्मा ने दिलाई। ट्रेविस हेड 80 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। ईशांत शर्मा की गेंद पर मोहम्मद शमी ने कैच लपका।  

02:25 PM : हनुमा विहारी ने भारत को 5वीं कामयाबी दिला दी है। विहारी ने सेट हो रही शॉन मार्श और ट्रेविस हेड की साझेदारी को तोड़कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। 98 गेंदों पर  45 रन बनाकर मार्श आउट हुए। एक बार फिर विहारी की गेंद पर रहाणे ने कैच लपका। 

02:00 PM : पर्थ टेस्ट में पहले दिन के खेल में अबतक कई रोमांचक पल देखने को मिले है। जब ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी एरोन फिंच और मार्कस हैरिस ने शतकीय साझेदारी की थी, उस वक्त लग रहा था कि मेजबान टीम के हाथों में मैच है। लेकिन लंच के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। 112 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद  ऑस्ट्रेलिया ने 130 पर दूसरा, 134 पर तीसरा और 148 रन पर चौथा विकेट गंवाया. पहले सत्र में बेखौफ नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी अब बैकफुट पर आ चुकी है। भारतीय गेंदबाज खेल पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

01:05 PM : भारत को चौथी सफलता मिल गई है। 16 गेंदों में 7 रन बनाकर पीटर हैंड्सकॉम्ब पवेलियन लौट गए हैं। ईशांत शर्मा की गेंद पर विराट कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच लपका। 55 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन है। नए बल्लेबाज के तौर पर ट्रेविस हेड आए हैं। 

12:35 PM : भारतीय गेंदबाजों ने अब अपना दबाव बनाना शुरू कर दिया है. लंच ब्रेक तक जहां भारत को एक भी विकेट नहीं मिल पाया था। वहीं, टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन है। मार्कस हैरिस, एरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा पवेलियन लौट चुके हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब (4) और शॉन मार्श (8) रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

12:20 PM : भारत को तीसरी सफलता हनुमा विहारी ने दिलाई। मार्कस हैरिस 141 गेंदों में 70 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. हनुमा विहारी की गेंद पर सेट हो चुके हैरिस का कैच अजिंक्य रहाणे ने लपका। गेंद ज्याद बाउंस हुई, हैरिस ने करनी की कोशिश की. हैरिस उछाल पर काबू नहीं कर पाए और गेंद स्लिप में खडे़ रहाणे के हाथों में समा गई। नए बल्लेबाज के तौर पर पीटर हैंड्सकॉम्ब आए हैं। 

12:10 PM : भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा को 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। उस्मान ख्वाजा ने 38 गेंदों में 5 रन बनाए. उमेश यादव की गेंद को ख्वाजा ने कट खेलने की कोशिश की, लेकिन एज लगा और गेंद सीधे विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में गेंज समा गई. नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर शॉन मार्श आए हैं। 

11:45 AM : जब भी ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है, वह 'घर' में सिर्फ 6 टेस्ट मैच हारी है। 1996 से ऐसा सिर्फ एक ही बार हुआ है।

11:40 AM : एरोन फिंच का विकेट गिरने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज थोड़ा संभल कर खेल रहे हैं। पिछली 24 गेंदों पर सिर्फ 1 रन ही गया है। मार्कस हैरिस का साथ क्रीज पर उस्मान ख्वाजा निभा रहे हैं। 41 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 115 रन हैं। 

11:18 AM : भारत को पहली सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह ने एरोन फिंच को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिंच ने 105 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी पारी में फिंच ने 6 चौके जड़े।  ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट 112 रन पर गंवाया। 

11:12 AM : मार्कस हैरिस के बाद एरोन फिंच का अर्धशतक भी पूरा हो गया है। भारतीय गेंदबाज अब दबाव में नजर आ रहे हैं। 35 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 112 रन हो गया है।

11:05 AM : ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे हुए। एरोन फिंच (38) और मार्कस हैरिस (55) रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. भारतीय गेंदबाजों को
अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।


10:55 AM : मार्कस हैरिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 29.4 ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर चौका लगाकर वह 49 रन पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर एक रन लेकर करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी अच्छी है। भारतीय गेंदबाज अब भी विकेट की तलाश में हैं।

09:55 AM : पर्थ टेस्ट के पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 26 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 66 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच (28) और मार्कस हैरिस (36) रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. भारतीय गेंदबाजों को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

09:50 AM : 25 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 64 रन है। एरोन फिंच (28) और मार्कस हैरिस (35) पर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों को सफलता नहीं मिल पा रही है। मेहमान टीम पर दबाव बढ़ रहा है। 

09:30 AM: एरोन फिंच और मार्कस हैरिस भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना रहे हैं। इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह के आने के बाद रन ज्यादा नहीं बन पा रहे हैं, लेकिन भारत को अपनी पकड़ बनाने के लिए विकेट निकालना होगा।

09:00 AM: 16 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए है। एरोन फिंच और मार्कस हैरिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। मेजबान टीम के यह अच्छी शुरुआत है।

08:40 AM: एरोन फिंच और मार्कस हैरिस की जोड़ी ने पहले 10 ओवर में 37 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के दोनों खिलाड़ियों ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी है।

08:35 AM: भारत ने पहला बदलाव किया। ईशांत शर्मा की जगह उमेश यादव गेंदबाजी करने आए हैं। भारत को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

08:30 AM: इस साल टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद शमी और रविंचद्रन अश्विन 38 विकेटों के साथ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

08:20 AM: भारत ने आखिरी बार पहले बल्लेबाज नहीं करते हुए भारत से बाहर 2010 में टेस्ट मैट जीता था। भारत ने कोलंबो में श्रीलंका खिलाफ पहले बल्लेबाजी नहीं करते हुए टेस्ट मैच जीता था। इस मैच में भारत ने 257 रनों का टारगेट पूरा किया था।

08:15 AM: 3 या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने एशिया से बाहर सिर्फ एक बार 2-0 की बढ़त ली है। इससे पहले 1986 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 की लीड ली थी।

08:10 AM: उमेश यादव ने जनवरी 2012 में पर्थ के मैदान पर 93 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।

08:00 AM:  तीसरी बार भारत किसी टेस्ट मैच में 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। इससे पहले भारत पर्थ में ही वाका पर चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में 2018 में ऐसा हुआ था।

07:50 AM: ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू हो चुकी है। क्रीज पर ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी आरोन फिंच और मार्कस हैरिस मौजूद है। भारत की तरफ से गेंदबाजी की कमान इशांत शर्मा ने संभाली है।

07:45 AM: दोनों टीम का राष्ट्रगान शुरू हो चुका है।

07:35 AM: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), एरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब,  ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड 

भारत की प्लेइंग इलेवन : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव

07:30 AM: भारतीय टीम में इस मैच के लिए दो बदलाव हुए हैं। रोहित और अश्विन की जगह हनुमा विहारी और उमेश यादव को इस मैच में मौका मिला है।

07:25 AM: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें