पिछले कुछ सप्ताह में रोहित शर्मा काफी चर्चा में रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के दौरान रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे थे, जिसके चलते वह कुछ आईपीएल मैच खेल नहीं सके। इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन हुआ और रोहित को वनडे, टी20 इंटरनैशनल और टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली। रोहित ने हालांकि मुंबई इंडियंस की ओर से आखिरी के लगभग सभी मैच खेले और अपनी कप्तानी में पांचवीं बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था। आईपीएल के बाद रोहित मुंबई लौटे और फिर कुछ दिन पहले बेंगलुरु में नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) में। अब खबर आ रही है कि रोहित यूएई से मुंबई इसलिए लौटे थे क्योंकि उनके पिता कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।
गांगुली ने चुने इस समय के दो बेस्ट भारतीय विकेटकीपर, जानें किसे दी जगह
स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार के मुताबिक, 'रोहित यूएई से मुंबई इंडियंस टीम के साथ मुंबई इसलिए आए थे, क्योंकि उनके पिता को कोविड हो गया था। इसी वजह से उन्हें मुंबई जाना पड़ा था। इसके बाद अगर वह टेस्ट सीरीज में नहीं खेलना चाहते तो मुंबई में रह सकते थे और उन्हें एनसीए जाने की जरूरत नहीं थी। वह मुंबई में अपने परिवार के साथ समय बिता सकते थे। यह कहने का कोई मतलब नहीं बनता कि रोहित टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं।'
ट्विटर पर छाए कोहली, मोदी और राहुल गांधी के बाद हुई सबसे ज्यादा चर्चा
इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने कहा है कि रोहित और ईशांत शर्मा दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। दोनों को ऑस्ट्रेलिया में पहुंचने के बाद 14 दिन के आइसोलेशन से गुजरना होगा, ऐसे में टेस्ट सीरीज में इन दोनों का हिस्सा लेना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।