Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़India vs Australia Rohit Sharma Cheteshwar Pujara Vice Captain Team India Aus vs Ind Test Series 3rd Test match T Natarajan Ajinkya rahane
AUSvIND: आखिरी दो टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा नहीं होंगे टीम इंडिया के उप-कप्तान, जानिए किसे मिला यह अहम रोल

AUSvIND: आखिरी दो टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा नहीं होंगे टीम इंडिया के उप-कप्तान, जानिए किसे मिला यह अहम रोल

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूरी तरह फिट हो गए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 7 जनवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल करने के...

Jan 01, 2021 04:21 pm ISTNamita Shukla एजेंसी, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूरी तरह फिट हो गए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 7 जनवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल करने के साथ-साथ उन्हें उप-कप्तानी भी सौंपी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को बयान जारी कर रोहित को ना केवल टीम में शामिल कर लिया, बल्कि उन्हें पहली बार टेस्ट टीम की उप-कप्तानी भी सौंप दी। रोहित को उप-कप्तानी सौंप दिए जाने का साफ मतलब है कि उन्हें सिडनी में तीसरे टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी के लिए उतारा जाएगा और अबतक दो टेस्ट की चार पारियों में फेल रहे ओपनर मयंक अग्रवाल को प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना पड़ सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नियमित कप्तान विराट कोहली जनवरी में अपने पहली बच्चे के जन्म के कारण दिसंबर में एडिलेड में पहला टेस्ट खेलने के बाद स्वदेश लौट गए थे। सीरीज के बाकी के तीन टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे भारत की कप्तानी संभाल रहे हैं। रहाणे की कप्तानी में भारत ने दूसरा बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। रोहित आईपीएल के अंतिम दौर में चोटिल हो गए थे और लेकिन आखिरी लीग मैच में उन्होंने अपनी टीम में वापसी की थी और फिर प्लेऑफ और फाइनल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को जीत दिलाकर पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। आईपीएल खत्म होने से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई थी, जिसमें तीनों फॉर्मैट में रोहित को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन रोहित के आईपीएल के आखिर में खेलने के बाद उनकी फिटनेस और टीम से बाहर किए जाने को लेकर कई सवाल उठे थे।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने स्पष्ट किया था कि रोहित 70 फीसदी ही फिट हैं। बोर्ड ने भारतीय टीम के यूएई से ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के बाद एक बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि रोहित अपनी पिता की तबीयत खराब होने के कारण यूएई से मुंबई लौटे थे। रोहित मुंबई से फिर बेंगलुरु स्थित एनसीए पहुंचे थे और उन्होंने रिहेबिलिटेशन में अपना समय गुजारा। रोहित का 11 दिसंबर को एनसीए में फिटनेस टेस्ट हुआ जिसमें वह पास हो गए। रोहित को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए मंजूरी दे दी गई। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद रोहित को 14 दिन क्वारंटाइन में रहना पड़ा। अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद रोहित मेलबर्न में भारतीय टीम होटल में अपने साथी खिलाड़यिों के साथ जुड़ गए हैं और उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

मेलबर्न टेस्ट में जीतने के बाद कप्तान रहाणे ने कहा था कि उनकी रोहित के साथ बातचीत हुई है और टीम को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है जबकि कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि वह एक बार रोहित से बात करेंगे कि वह मैच में उतरने के लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हैं या नहीं। दूसरे टेस्ट में शामिल किए गए युवा ओपनर शुभमन गिल ने मेलबर्न की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 और नॉटआउट 35 रन बनाकर अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी। इस तरह सिडनी में तीसरे टेस्ट में एक और नई सलामी जोड़ी उतरेगी। एडिलेड के पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल उतरे थे। पृथ्वी को एडिलेड टेस्ट में शून्य और चार रन बनाने के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। दूसरे टेस्ट में मयंक और शुभमन गिल की जोड़ी उतरी थी। मयंक ने अबतक चार पारियों में 17, 9, 0 और 5 के स्कोर बनाए, जिसके बाद उनका तीसरे टेस्ट से बाहर होना तय है। 

भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, शादुर्ल ठाकुर और टी नटराजन।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |