फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटINDvAUS 5th ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 35 रनों से हराया, सीरीज 3-2 से जीती

INDvAUS 5th ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 35 रनों से हराया, सीरीज 3-2 से जीती

India vs Australia 5th ODI live cricket update: ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में बुधवार (13 मार्च) को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत को 35 रन से हराकर सीरीज 3-2 से...

INDvAUS 5th ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 35 रनों से हराया, सीरीज 3-2 से जीती
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 13 Mar 2019 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

India vs Australia 5th ODI live cricket update: ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में बुधवार (13 मार्च) को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत को 35 रन से हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले गए पांचवे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य रखा था।

INDvsAUS 5th ODI मैच का लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड...

LIVE Updates

09: 16 PM: इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवे और निर्णायक मैच में 35 रनों से मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की वनडे सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। 

09: 15 PM: 49.6 ओवर में भारत का 10वां विकेट गिरा। मार्कस स्टोइनिस ने कुलदीप यादव को बोल्ड किया। कुलदीब 12 गेंदों पर 1 चौके के साथ 9 रन बनाकर आउट हुए। 

09: 05 PM: 48.3 ओवर में भारत को नौंवा झटका लगा। मोहम्मद शमी पवेलियन लौटे। झाय रिचर्डसन ने अपनी गेंद पर शमी का कैच लपका। शमी 7 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुए। 


09: 00 PM: क्रीज पर कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया जीत की तरफ बढ़ रहा है।

08: 55 PM:46.1 ओवर में भारत को आठवां झटका लगा। झाय रिचर्डसन की गेंद पर ग्लेन मैक्सवैल ने केदार जाधव का कैच लपका। जाधव 
57 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए। 

08: 50 PM:45.6 ओवर में भारत को सातवां झटका लगा। शानदार खेल रहे भुवनेश्वर कुमार को पैट कमिंस की गेंद पर एरोन फिंच ने कैच किया। भुवनेश्वर कुमार 54 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए।

08: 48 PM: 45 ओवर में भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन है। भुवनेश्वर कुमार 41 और केदार जाधव 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

08: 45 PM: भारत का स्कोर 200 रन के पार हुआ। भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय पारी को केदार जाधव के साथ मिलकर संभाला हुआ है।

08: 40 PM: केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। 

08: 35 PM: केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार डटे हुए हैं। दोनों शानदार खेल दिखा रहे है। मैच में रोमांच बढ़ता जा रहा है। भुवी-जाधव चौके और छक्के जड़ रहे हैं।

08: 28 PM: 40 ओवर में भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन है। भुवनेश्वर कुमार 20 और केदार जाधव 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

08: 15 PM: 37 ओवर में भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन है। भुवनेश्वर कुमार 15 और केदार जाधव 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

08: 10 PM: 35 ओवर में भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन है। भुवनेश्वर कुमार 12 और केदार जाधव 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07: 51 PM: 30 ओवर में भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। भुवनेश्वर कुमार 01 और केदार जाधव 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07: 47 PM: 29 ओवर में भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन है। भुवनेश्वर कुमार 00 और केदार जाधव 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07: 45 PM: 28.5 ओवर में भारत को छठा झटका लगा। एडम जांपा की गेंद पर एलेक्स कैरी ने रवींद्र जडेजा को स्टंप किया। जडेजा 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार आए हैं। 

07: 40 PM: भारत को बड़ा झटका लगा। रोहित शर्मा 56 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। एडम जांपा की गेंद पर एलेक्स कैरी ने रोहित को स्टंप किया। रोहित ने 89 गेंदों में 4 चौकों के साथ 56 रन बनाए। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 132 रन है। अगले बल्लेबाज रवींद्र जडेजा हैं। 

07: 35 PM: ग्लेन मैक्सवैल ने रोहित शर्मा का कैच ड्रॉप किया। रोहित शर्मा 53 रन पर खेल रहे थे।

07: 32 PM: 25 ओवर में भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन है। रोहित शर्मा 52 और केदार जाधव 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07: 30 PM: भारत को चौथा झटका लगा। 24.4 ओवर में विजय शंकर को एडम जांपा ने उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच करवाया। विजय शंकर 21 गेंदों पर 1 छक्के के साथ 16 रन बनाकर आउट हुए। 

07: 27 PM: रोहित शर्मा के 8000 वनडे रन पूरे हुए। रोहित ने 200 पारियों में ये रन पूरे किए। इसके साथ ही रोहित, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजरुद्दीन, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए हैं। 

07: 24 PM: रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। हालांकि, यह रोहित शर्मा की काफी धीमी फिफ्टी है। उन्होंने 41वां अर्धशतक जड़ने के लिए 73 गेंदे खेलीं।

07: 20 PM: 23 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन है। रोहित शर्मा 49 और विजय शंकर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07: 15 PM: भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है, लेकिन भारत अपने तीन विकेट गंवा चुका है।

07: 13 PM: 20 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन है। विजय शंकर 3 और रोहित शर्मा 42 रन पर खेल रहे हैं।

07: 05 PM: 18 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन है। रोहित शर्मा 38 और विजय शंकर 0 रन पर खेल रहे हैं। 

07: 00 PM: 17.5 ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा। नाथन लॉयन ने ऋषभ पंत को एश्टन टर्नर के हाथों कैच करवाकर पवेलियन की राह दिखाई। पंत ने 16 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 16 रन बनाए। नए बल्लेबाज विजय शंकर मैदान पर आए हैं। 

06: 50 PM: 15 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन है। रोहित शर्मा 34 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06: 45 PM: 13 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। रोहित शर्मा 32 और ऋषभ पंत 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06: 40 PM: 12.3 ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली अपने होम ग्राउंड पर 20 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर एलेक्स कैरी ने विराट कोहली को विकेटों के पीछे लपका। शिखर के बाद विराट भी घरेलू मैदान (फिरोजशाह कोटला) में 22 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में विराट ने 2 चौके मारे। शिखर धवन 12 रन बनाकर आउट हुए थे। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत आए हैं। 

06: 31 PM: भारत का स्कोर 50 रन के पार हो गया है।

06: 30 PM: 10 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन है। रोहित शर्मा 22 और विराट कोहली 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06: 15 PM: 8 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन है। विराट कोहली (08) और रोहित शर्मा (18) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

06:08 PM: पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 24/1, रोहित शर्मा 7 और विराट कोहली 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

06:05 PM: भारत ने गंवाया पहला विकेट, जाय रिचर्ड्सन की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे शिखर धवन। 15 गेंद पर 12 रन बनाकर हुए आउट। 4.2 ओवर में 15 रनों पर भारत को लगा पहला झटका। 

05:46 PM: रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर। भारतीय पारी शुरू, पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की ओर से कर रहे हैं पहला ओवर।

05:10 PM: 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर जाय रिचर्ड्सन रनआउट हुए। 21 गेंद पर 29 रन बनाकर रिचर्ड्सन हुए आउट। 50 ओवर की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर बनाए 272 रन। भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 273 रन। उस्मान ख्वाजा ने 100 और हैंड्सकॉम्ब ने 52 रनों का योगदान दिया। भुवनेश्वर कुमार ने तीन, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

05:02 PM: भुवनेश्वर कुमार ने पैट कमिंस को किया कॉट एंड बोल्ड। ऑस्ट्रेलिया ने 48.3 ओवर में 263 रनों पर गंवाया आठवां विकेट। कमिंस 8 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट।

04:59 PM: 48 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 260/7, पैट कमिंस 13 और जाय रिचर्ड्सन 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

04:50 PM: ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका। मोहम्मद शमी की गेंद पर एलेक्स कैरी ने ऋषभ पंत को थमाया कैच। 45.5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 229 रनों पर लगा सातवां झटका।

04:42 PM: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका। मार्कस स्टॉयनिस 27 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड कर भारत को दिलाई ये सफलता। 44.2 ओवर में 225 रनों पर लगा ऑस्ट्रेलिया को ये झटका।

04:25 PM: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका। कुलदीप यादव की गेंद पर एश्टन टर्नर रविंद्र जडेजा को कैच थमा बैठे। 41.2 ओवर में 210 रनों पर लगा ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका। टर्नर 20 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट।

04:20 PM: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40 ओवर के बाद 202/4, मार्कस स्टॉयनिस 8 और एश्टन टर्नर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

04:04 PM: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लग गया है। 36.2 ओवर में 182 रनों पर लगा ये झटका। मोहम्मद शमी की गेंद पर ऋषभ पंत ने पीटर हैंड्सकॉम्ब का कैच लपका। हैंड्सकॉम्ब 60 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए। एश्टन टर्नर आए मार्कस स्टॉयनिस का साथ देने।

03:48 PM: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका, ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का बने शिकार, कप्तान विराट कोहली ने लपका कैच। ऑस्ट्रेलिया ने 33.5 ओवर में 178 रनों पर गंवाया तीसरा विकेट।

03:48 PM: ऑस्ट्रेलिया को 175 रनों पर लगा दूसरा झटका। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने लपका उस्मान ख्वाजा का कैच। ख्वाजा 106 गेंद पर 100 रन बनाकर आउट हुए। 33 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 175/2, पीटर हैंड्सकॉम्ब 47 रन बनाकर क्रीज पर, साथ देने आए हैं ग्लेन मैक्सवेल।

03:42 PM: उस्मान ख्वाजा ने जड़ा शतक, वनडे क्रिकेट में उस्मान ख्वाजा के नाम ये दूसरा शतक। इस सीरीज में ही ख्वाजा ने जड़े दोनों शतक। 32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया स्कोर 174/1, ख्वाजा 100 और हैंड्सकॉम्ब 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

03:35 PM: 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161/1, उस्मान ख्वाजा 98 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

03:15 PM: 25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 136/1, उस्मान ख्वाजा 76 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

02:55 PM: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार, क्रीज पर उस्मान ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब मौजूद 

02:34 PM: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, 14.3 ओवर में रविंद्र जडेजा ने कप्तान एरन फिंच को किया बोल्ड। फिंच 27 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 76/1, उस्मान ख्वाजा 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं, पीटर हैंड्सकॉम्ब आए हैं उनका साथ देने।

02:14 PM: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 52/0, उस्मान ख्वाजा 34 और एरन फिंच 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01:52 PM: पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 30/0, उस्मान ख्वाजा 23 और एरन फिंच 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01:39 PM: दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/0, ख्वाजा 8 और फिंच 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

01:30 PM: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरन फिंच और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर उतरे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर कर रहे हैं।

01:07 PM: भारत का प्लेइंग इलेवनः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

01:05 PM: ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवनः एरन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टॉनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, जाय रिचर्ड्सन, एडम जाम्पा, नाथन लायन।

01:00 PM: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

भारत का दिल्ली में रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों की बात करें तो इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन भारत ने जीते हैं, जबकि एक में ऑस्ट्रेलिया को जीत नसीब हुई है। भारत ने मौजूदा सीरीज के पहले दो मैच जीते, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने रांची और मोहाली वनडे जीतकर सीरीज में शानदार वापसी करते हुए 2-2 की बराबरी हासिल कर ली।

भारत के लिए यह मैच इसलिए भी अहम है, क्योंकि विश्व कप से पहले यह भारत का आखिरी वनडे मैच है। इसके बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में व्यस्त हो जाएंगे। जबकि ऑस्ट्रेलिया को भारत के बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें