फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs AUS 3rd ODI Highlights: रोहित-कोहली का अर्धशतक बेकार, कंगारुओं ने जीता तीसरा वनडे, भारत का सीरीज पर कब्जा

IND vs AUS 3rd ODI Highlights: रोहित-कोहली का अर्धशतक बेकार, कंगारुओं ने जीता तीसरा वनडे, भारत का सीरीज पर कब्जा

India vs Australia 3rd ODI Highlights: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम इंडिया को राजकोट में 353 रन का विशाल लक्ष्य मिला था। भारत ने सीरीज अपने नाम की।

IND vs AUS 3rd ODI Highlights: रोहित-कोहली का अर्धशतक बेकार, कंगारुओं ने जीता तीसरा वनडे, भारत का सीरीज पर कब्जा
Md.akram लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 27 Sep 2023 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

India vs Australia 3rd ODI Highlights: भारतीय टीम ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे गंवाया। भारत को राजकोट के मैदान पर 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 353 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय पारी 49.4 ओवर में 286 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 57 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 81 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 61 गेंदों में 56 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जमाया। हालांकि, भारत 2-1 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रहा। भारत ने पहले वनडे में 5 और दूसरे मैच में 99 रन से जीत हासिल की थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अच्छा आगाज किया। रोहित और वॉशिंगटन सुंदर (30 गेंदों में 18) ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। सुंदर 10वें ओवर में आउट हुए। रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन की पार्टनरशिप की। रोहित ने 21वें और कोहली ने 27वें ओवर में अपना विकेट खोया। तीनों मैक्सवेल के जाल में फंसे। श्रेयस अय्यर (43 गेंदों में 48, एक चौका, दो छक्के) और केएल राहुल (30 गेंदों में 26, दो चौके) ने चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी और भारत को 220 के पार पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव (8) का बल्ला नहीं चला। मैक्सवेल ने अय्यर को 39वें ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद, भारत की हालत लगातार खस्ता होती चली गई। रविंद्र जडेजा (36 गेंदों में 35, तीन चौके, एक सिक्स) को दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। जोश हेजलवुड ने दो जबकि मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन और तनवीर सांघा ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 84 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन, कुलदीप यादव ने दो जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। डेविड वॉर्नर (34 गेंदों में 56, छह चौके, चार सिक्स) और मार्श ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी कृष्णा ने नौवें ओवर में तोड़ी।

मार्श ने दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ (61 गेंदों में 74, आठ चौके, एक छक्का) 137 रन की पार्टनरशिप की। मार्श 27वें ओवर में कुलदीप और स्मिथ 32वें ओवर में सिराज का शिकार बने। इसके बाद, मार्नस लाबुशेन (58 गेंदों में 72, नौ चौके) ने मोर्चा संभाला। हालांकि, मार्श को दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला। एलैक्स कैरी (11), ग्लेन मैक्सवेल (5) और कैमरून ग्रीन (9) का बल्ला नहीं चला। लाबुशेन ने कप्तान पैट कमिंस (22 गेंदों में नाबाद 19) के संग आठवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। लाबुशेन 49वें ओवर में पवेलियन लौटे। मिशेल स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद रहे।

India vs Australia 3rd ODI Match Updates

IND 286/10 (49.4 ओवर)

AUS 352/7 (50 ओवर)

9:40 PM: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे अपने नाम कर लिया है। भारत को 66 रन से हार मिली। सिराज को ग्रीन ने पवेलियन भेजा। वह भारत की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। उन्होंने 8 गेंदों में 1 रन बनाया।

9:30 PM India vs Australia Live Score: टीम इंडिया गार की कगार पर है। जडेजा को तनवीर सांघा ने 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 36 गेंदों में 35 रन जुटाए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का ठोका।

9:20 PM India vs Australia Live Score: भारत ने आठवां विकेट खो दिया है। कमिंस ने बुमराह को 46वें ओवर में लाबुशेन के हाथों लपकवाया। बुमराह ने 11 गेंदों में 5 रन बनाए। भारत को अब चार ओवर में 81 रन की चाहिए। जडेजा (21*) और मोहम्मद सिराज (2*) क्रीज पर हैं।

9:15 PM India vs Australia Live Score: भारत को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 84 रन की जरूरत है। जडेजा 19 और जसप्रीत बुमराह 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9:05 PM India vs Australia Live Score: भारत का सातवां विकेट कुलदीप यादव के तौर पर गिरा है। कुलदीप को हेजलवुड ने 42वें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने 12 गेंदों में 2 रन बनाए। जडेजा 14 रन बनाकर टिके हैं। 

8:52 PM India vs Australia Live Score: मैक्सवेल ने आज के मैच में पांचवां शिकार किया है। उन्होंने 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। अय्यर ने 43 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए।

8:45 PM India vs Australia Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। सूर्यकुमार को जोश हेजलवुड ने 38वें ओवर में आउट किया। सूर्या ने 7 गेंदों में 8 रन बनाने के बाद मैक्सवेल को कैच दिया। अय्यर 42 और रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:30 PM India vs Australia Live Score: भारत का चौथा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा है। उन्हें स्टार्क ने 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। राहुल ने विकेट के पीछे कैरी को कैच दिया। राहुल ने 30 गेंदों में 26 रन बनाए। उन्होंने दो चौके ठोके। राहुल और अय्यर ने 52 रन की साझेदारी की। अय्यर 39 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8:10 PM India vs Australia Live Score: भारत ने 32वें ओवर में जाकर 200 का आंकड़ा पार किया है। अय्यर और केएल राहुल ने मोर्चा संभाल रखा है। अय्यर 31 और राहुल 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

7:50 PM India vs Australia Live Score: कोहली अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे गए। उन्हें भी मैक्सवेल ने अपने जाल में फंसाया। कोहली ने 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पुल करने का प्रयास किया और स्मिथ ने सर्कल में दौड़कर कैच लपक लिया। उन्होंने 61 गेंदों में 5 चौकों औऱ 1 छक्के के जरिए 56 रन बनाए।

7:45 PM India vs Australia Live Score: कोहली ने 55 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। यह उनके वनडे करियर की 66वीं फिफ्टी है। अय्यर के 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

7:30 PM India vs Australia Live Score: भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। उन्हें मैक्सवेल ने 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया। रोहित सामने की दिशा में शॉट मारने के चक्कर में गज्जा खा गए। उन्होंने 57 गेंदों में 81 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की पार्टनरशिप की। कोहली 44 और श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:20 PM India vs Australia Live Score: कोहली 40 और रोहित रन बनाकर बल्लेबाज कर रहे हैं। भारतीय टीम 150 रन की ओर बढ़ रही है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। 

7:05 PM India vs Australia Live Score: भारत ने 16 ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया है। कोहली ने कमिंस द्वारा डाले गए इस ओवर में लगातार दो चौके लगाए। कोहली 21 और रोहित 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

7:00 PM India vs Australia Live Score: रोहित और कोहली ने मोर्चा संभाला हुआ है। रोहित 61 और कोहली 11 के निजी स्कोर पर हैं। फिफ्टी जड़ने के बाद रोहित की रनों की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है।

6:45 PM India vs Australia Live Score: भारत को पहला झटका वॉशिंगटन सुंदर के तौर पर लगा है। उन्हें मैक्सवेल ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लाबुशेन के हाथों कैच कराया। सुंदर ने 30 गेंदों में 18 रन बटोरे। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा। उन्होंने रोहित के संग पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। रोहित (55*) का साथ देने के लिए विराट कोहली आए हैं।

6:35 PM India vs Australia Live Score: रोहित ने 31 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 5 सिक्स लगाए। यह उनके वनडे करियर का 52वां अर्धशथक है। वहीं, सुंदर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6:20 PM India vs Australia Live Score: रोहित शर्मा तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। पांचवें के बाद छठे ओवर में भी सिक्स ठोका। रोहित 34 और सुंदर 9 के निजी स्कोर पर हैं।

6:05 PM India vs Australia Live Score: रोहित ने स्टार्क द्वारा डाले गए तीसरे ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका लगाया जबकि तीसरी गेंद पर छक्का ठोका। 

5:50 PM India vs Australia Live Score: भारतीय पारी का आगाज हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ वॉशिंगटन सुंदर ओपनिंग के लिए आए हैं। स्टार्क ने पहले ओवर में 6 रन खर्च किए। रोहित ने एक चौके समेत 5 और सुंदर ने एक रन बनाया।

5:20 PM India vs Australia Live Score: भारत को 353 रन का टारगेट मिला है। सिराज ने 50वें ओवर में 7 रन खर्च किए। कमिंस 19 और मिशेल स्टार्क 1 रन बनाकर नाबाद लौटे।

5:15 PM India vs Australia Live Score: मार्नश लाबुशेन आउट हो गए हैं। उन्हें बुमराह ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह लॉन्ग ऑन ऊपर से छक्का मारने के चक्कर में अय्यर के हाथों लपके गए। लाबुशेन ने 58 गेदों में 72 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके मारे। 

5:00 PM India vs Australia Live Score: मार्नस लाबुशेन 64 और पैट कमिंस 11 के निजी स्कोर पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम 350 रन की दिशा में बढ़ रही है। बुमराह ने 47वें ओवर में 8 रन दिए। 

4:40 PM India vs Australia Live Score: कैमरून ग्रीन सस्ते में आउट हो गए हैं। उन्हें कुलीदप ने पवेलियन की राह दिखाई। ग्रीन ने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर बाउंड्री के नजदीक अय्यर को कैच धमाया। उन्होंने 13 गेंदों में 9 रन जोड़े। लाबुशेन 42 और कप्तान पैट कमिंस 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

4:25 PM India vs Australia Live Score: बुमराह ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल को बोल्ड किया। मैक्सवेल 7 गेंदों में 5 रन ही बना सके। लाबुशेन (33*) का साथ देने के लिए कैमरून ग्रीन आए हैं।

4:15 PM India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट एलेक्स कैरी के तौर पर गिरा है। उन्हें 19 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपने जाल में फंसाया। कैरी ने 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली को कैच दिया। लाबुशेन 31 और ग्लेन मैक्सवेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:00 PM India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 35 ओवर में 250 का आंकड़ा पार लिया है। लाबुशेन 21 और एलेक्स कैरी 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने 35वें ओवर में 4 रन खर्च किए। सुंदर का 10 ओवर का स्पैल समाप्त हो गया है। उन्होंने इस दौरान 48 रन दिए। सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला।

3:45 PM India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा है। टिककर खेल रहे स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। स्मिथ ने 61 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और एक छक्का मारा। 

3:30 PM India vs Australia Live Score: कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल मार्श का शिकार किया। मार्श ने कृष्णा को कैच थमाया। मार्श ने 84 गेंदों में 96 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए। मार्श ने दूसरे विकेट के लिए स्मिथ के साथ (61*) 137 रन की साझेदारी की। स्मिथ का साथ देने के लिए मार्नस लाबुशेन आए हैं।

3:15 PM India vs Australia Live Score: स्मिथ (52*) ने 43 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली है। यह उनके वनडे करियर का 30वां अर्धशतक है। मार्श 78 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

3:05 PM India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्मिथ फिफ्टी के करीब हैं। स्मिथ 45 और मार्श 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

2:56 PM -  भारतीय स्पिनर्स ने रन गति पर लगाम लगाई है। पिछले 5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 26 रन ही बना सकी है। जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं।

2:44 PM - स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 45 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वॉर्नर अर्धशतक लगाकर आउट हुए थे। भारत के लिए अभी तक मोहम्मद सिराज सबसे महंगे गेंदबाज रहे हैं। 

2:30 PM - ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 41 और स्मिथ 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2:14 PM - भारत को 9वें ओवर में डेविड वॉर्नर के रूप में पहली सफलता मिली है। 32 गेंद में अर्धशतक लगाने वाले वॉर्नर को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। डेविड ने 34 गेंद में 56 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए।

2:08 PM - डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस कर दिया है। 8 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 78 रन ठोक दिए हैं।

2:00 PM - India vs Australia Match live ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सातवें ओवर में ही 60 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। आज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श रिदम में नजर आ रहे हैं। दोनों ने लगातार चौके-छक्के जड़ रहे हैं। 

1:56 PM - India vs Australia Live Score छठे ओवर में मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 2 ही रन दिए। इस ओवर में बाउंसर से भी सिराज ने वॉर्नर को परेशान किया। 

1:52 PM - Ind vs Aus live match भारत के खिलाफ तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत हासिल की। 5 ओवर में स्कोर 40 के पार है। भारत पहले विकेट की तलाश में है।

1:46 PM - सिराज को भी वॉर्नर और मार्श ने नहीं बख्शा। चौथे ओवर में कुल 16 रन ऑस्ट्रेलिया ने जड़े। 

1:40 PM - बुमराह को मिचेल मार्श ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और उनके ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 14 रन बटोरे। 

1:35 PM - ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में 5 रन बनाए। वहीं, दूसरे ओवर में 2 रन बनाए। 

1:30 PM - ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।  1:10 PM - विराट कोहली और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। 

1:05 PM - भारतीय टीम को कई बदलावों के साथ उतरना है। आर अश्विन और ईशान किशन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ईशान किशन बीमार हैं। अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुना है। 

1:02 PM - भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में आर अश्विन और ईशान किशन नहीं खेलेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। नंबर तीन पर श्रेयस अय्यर होंगे। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह नजर आएंगे। विकेटकीपर केएल राहुल हैं और सूर्यकुमार यादव नंबर पांच पर हैं।  

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरोन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा और जोश हेजलवुड 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े