IND vs ENG: डेविड मलान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बाबर आजम को पीछे छोड़ा

लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला...

david malan

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली पारी की शुरुआत करने आए। भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 224 रन बनाए।  भारत की तरफ ने विराट ने नॉटआउट 80 रन बनाए। हार्दिक पांड्या भी 39 रन बनाकर नॉटआउट रहे। इंग्लैंड के खिलाफ भारत के खिलाफ पहली बार टी20 में 224  बनाए। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा ने 64 और सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स और आदिल राशिद ने 1-1 विकेट लिया।

 इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने पांचवे मैच में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मलान टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा। मलान ने 24 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया। जबकि बाबर ने ये कारनामा 26 पारियों में किया था। कोहली ने 27 पारियों में 1000 रन बनाए थे। डेविड मलान का बल्ला इस सीरीज में नहीं चल पाया था। उन्होंने पांचवे टी20 मैच में फिफ्टी मारी। मलान 68 रन बनारर शार्दुल ठाकुर की बॉल पर आउट हुए। 

विराट कोहली के खाते में दर्ज हुआ कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड

  विराट कोहली ने इस मैच में बतौर कप्तान 1463 रन बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को पीछे छोड़ा। फिंच के नाम बतौर कप्तान 1462  रन हैं। वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के नाम 1383 रन है। विराट कोहली ने 52 गेंदों में 80 रन नॉटआउट बनाए। कोहली ने टी 20 इंटरनेशनल में 28 फिफ्टी मारी हैं। आज के मैच में  इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत ने केएल राहुल को इस मैच में बाहर रखा है और तेज गेंदबाज टी नटराजन को खिलाया है। दोनों टीमों के बीच इस समय सीरीज 2-2 से बराबरी पर है, ऐसे में जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी, वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।