फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटभारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का नाम होगा 'फ्रीडम सीरीज'

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का नाम होगा 'फ्रीडम सीरीज'

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे में खेली जानी वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का नाम 'फ्रीडम सीरीज' रखा गया है।        यह दक्षिण अफ्रीका की 1991 तक खेलों में बहिष्कार के...

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का नाम होगा 'फ्रीडम सीरीज'
एजेंसी ,मुंबईSat, 23 Dec 2017 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे में खेली जानी वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का नाम 'फ्रीडम सीरीज' रखा गया है।
      
यह दक्षिण अफ्रीका की 1991 तक खेलों में बहिष्कार के बाद वापसी के लिये भारत के प्रयासों के सम्मान में पहले इस दौरे का आधिकारिक नाम फ्रेंडशिप श्रृंखला रखा गया था। 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, '' भारत रंगभेद के प्रमुख विरोधियों में रहा है। दोनों देश इस श्रृंखला का नाम फ्रीडम श्रृंखला रखने पर सहमत हैं क्योंकि दोनों देशों का अहिंसक तरीके से आजादी प्राप्त करने साझा इतिहास रहा हैं। दोनों देशों में क्रिकेट के प्रति जुनून की कोई कमी नहीं । 
     
इस ऐतिहासिक श्रृंखला के स्मरण में विशेष रूप से तैयार किये गये फ्रीडम श्रृंखला ट्रॉफी का अनावरण टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले केप टाउन में पांच जनवरी 2018 को होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें