फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटभारत के पास U19 क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, आज शेफाली एंड कंपनी जीत सकती है वर्ल्ड कप

भारत के पास U19 क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, आज शेफाली एंड कंपनी जीत सकती है वर्ल्ड कप

भारत के पास U19 क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका। पहली बार U19 स्तर पर खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप का फाइनल आज यानी 29 जनवरी को है। शेफाली एंड कंपनी को इंग्लैंड का सामना फाइनल में करना है।  

भारत के पास U19 क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, आज शेफाली एंड कंपनी जीत सकती है वर्ल्ड कप
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 29 Jan 2023 11:50 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत के पास आज यानी 29 जनवरी 2023 को इतिहास रचने का मौका है। भारत की लाज इस समय शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली अंडर 19 भारतीय महिला टीम के हाथों में है। भारत की टीम को आईसीसी अंडर 19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में इंग्लैंड का सामना करना है। अगर भारत की टीम इस खिताब को जीतने में सफल होती है तो वह दुनिया की पहली टीम बन जाएगी, जो इस खिताब को जीतेगी। 

दरअसल, आईसीसी ने पहली बार अंडर 19 स्तर पर महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत की है। ये अपने आप में सामान्य ज्ञान का सवाल हो जाएगा कि पहली अंडर 19 महिला विश्व कप किस टीम ने जीता था? अगर भारत की टीम इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर परचम लहराती है तो ये बड़ी बात होगी। इससे भारत में महिला क्रिकेट को लेकर क्रेज और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। 

भारत में पहले से ही महिला क्रिकेट में विकास की गति को रफ्तार मिलती हुई नजर आ रही है, क्योंकि इस साल मार्च में आईपीएल की तर्ज पर वुमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL होना है। ऐसे में भारत की इस अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के पास आखिरी मौका है कि वे WPL के ऑक्शन से पहले अपना जौहर दिखाएं और मोटी रकम टूर्नामेंट के पहले सीजन के ऑक्शन में हासिल करें।  

क्या टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका?

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच आईसीसी U19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच साउथ अफ्रीका के समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। उस समय भारत में शाम के सवा 5 बजे होंगे। ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर भी इस खिताबी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें