कप्तान रोहित शर्मा के बाद बैटिंग कोच विक्रम राठौर आए विराट कोहली के बचाव में आगे, बोले- नहीं लगता वह खराब फॉर्म में है

भाषा, कोलकाता
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। नवंबर 2019 के बाद से विराट कोहली के बल्ले से एक भी सेंचुरी नहीं निकली है। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन...

कप्तान रोहित शर्मा के बाद बैटिंग कोच विक्रम राठौर आए विराट कोहली के बचाव में आगे, बोले- नहीं लगता वह खराब फॉर्म में है

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। नवंबर 2019 के बाद से विराट कोहली के बल्ले से एक भी सेंचुरी नहीं निकली है। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी उनका बल्ला पूरी तरह से शांत रहा था। सीरीज के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उनका बचाव किया था और अब बैटिंग कोच विक्रम राठौर विराट के बचाव में सामने आए हैं।

विराट की फॉर्म को लेकर विक्रम राठौर परेशान नहीं हैं और उन्होंने सोमवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वह फॉर्म में जरूर लौटेंगे। पिछले महीने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी से विदा लेने वाले कोहली तीन मैचों की वनडे सीरीज में 8.6 की औसत से 26 रन ही बना सके। राठौर ने कहा कि कोहली नेट्स पर अच्छा खेल रहे हैं और उन्हें नहीं लगता कि वह फॉर्म में नहीं हैं।

उन्होंने बुधवार को ईडन गार्डंस पर शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह खराब फॉर्म में है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका लेकिन इसे लेकर कोई चिंता नहीं है।' कोहली ने पिछले दो साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं जड़ा है।

राठौर ने कहा, 'वह नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। मुझे यकीन है कि टी20 सीरीज में वह बड़ी पारी खेलेगा।' यह सीरीज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अहम है और राठौर ने यकीन जताया कि उनके बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में दमदार प्रदर्शन करेंगे।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।