IND vs WI: मैच से पहले दिखा विराट कोहली का जबरा फैन, शरीर पर गुदवाए हैं 16 टैटू

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ओडिशा में कटक के बाराबती स्टेडियम में एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। यह सीरीज का निर्णायक मैच है और जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी, वो टीम सीरीज भी...

pintu behera inked 16 tattoo on his body

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ओडिशा में कटक के बाराबती स्टेडियम में एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। यह सीरीज का निर्णायक मैच है और जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी, वो टीम सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। ओडिशा के ही रहने वाले पिंटू बेहेरा का भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के प्रति प्रेम देखकर आप दंग रह जाएंगे। 

बता दें कि उन्होंने विराट कोहली का सबसे बड़ा फैन साबित करने के लिए पूरे शरीर पर 16 टैटू बनवाए हैं। पिंटू के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। टैटू में विराट की उपलब्धियों समेत जर्सी नंबर 18 का टैटू भी है। पिंटू कहना है वह भारत का हर मैच देखने स्टेडियम पहुंचते हैं और हमेशा विराट कोहली को चीयर करते हैं।

— ANI (@ANI) December 21, 2019

ओडिशा के बरहामपुर के रहने वाले बेहरा ने बताया, 'मैंने पहला टैटू 2016 में बनाया था, उसके बाद से अब तक कुल 16 टैटू बनवाए हैं। पहला मेरे सीने के दाईं ओर बनाया था, जो विराट का चेहरा था। आखिरी वर्ल्ड कप के दौरान बनवाया है।'

INDvsWI: आज वेस्टइंडीज जीता तो रच देगा इतिहास, 17 साल बाद होगा

उन्होंने बताया कि जिन पल के टैटू उन्होंने अपने शरीर पर बनवाए हैं उनमें विराट का जर्सी नंबर, पाकिस्तान के खिलाफ हाफ सेंचुरी बनाने के बाद सचिन के रिस्पेक्ट वाला, कोच राजकुमार शर्मा, अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस करते वक्त के टैटू हैं। इसके अलावा विराट को अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न सम्मान वाली तस्वीर को भी शरीर पर गुदवाया है।

पिंटू बेहेरा ने बताया कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापटनम टेस्ट से पहले विराट कोहली के साथ मुलाकात उनके लिए बड़ा गिफ्ट थी। इस दौरान विराट कोहली ने उन्हें गले भी लगाया था।

INDvsWI: इन 2 बदलावों के साथ कटक में ऐसा हो सकता है भारत का प्लेइंगXI 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मैच से पहले दिखा विराट कोहली का जबरा फैन, शरीर पर गुदवाए हैं 16 टैटू