INDvsWI,1st ODI: शिमरोन हेटमायर-शाई होप के धमाकेदार शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया

लाइव हिन्दुस्तान टीम, चेन्नई
Follow us on Google News
share

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के आक्रामक शतक और शाई होप के साथ उनकी बड़ी शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने रविवार (15 दिसंबर) को चेन्नई में पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत को 13 गेंद शेष...

shimron hetmyer and shai hope  ap

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के आक्रामक शतक और शाई होप के साथ उनकी बड़ी शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने रविवार (15 दिसंबर) को चेन्नई में पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत को 13 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई।  हेटमायर ने 106 गेंदों पर 11 चौकों और सात छक्कों की मदद से 139 रन बनाए, जो वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर है। शाई होप (151 गेंदों पर नाबाद 102) ने भी सधी हुई शतकीय पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 218 रन जोड़े जो वेस्टइंडीज की तरफ से भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे कैरेबियाई टीम ने 47.5 ओवर में दो विकेट पर 291 रन बनाकर जीत दर्ज की। 

CLICK HERE FOR CRICKET SCORECARD-

India vs West Indies Score and updates-

9.45 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 47.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 291 रन है। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने भारत को पहले वनडे मैच में 8 विकेट से मात दी। शाई होप 102 और निकोलस पूरन 29 रन बनाकर नाबाद रहे। 

9.45 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 47 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 277 रन है। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 18 गेंदों में 11 रनों की जरूरत है।

9.43 PM: शिमरोन हेटमायर के बाद शाई होप ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है।

— Mumbai Indians (@mipaltan) December 15, 2019

9.40 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 46 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 265 रन है। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 24 गेंदों में 23 रनों की जरूरत है।

9.35 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 45 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 257 रन है। शाई होप 88 और निकोलस पूरन 09 रन बनाकर खेल रहे हैं

9.25 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 43 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 244 रन है। शाई होप 80 और निकोलस पूरन 04 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9.10 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन है। शाई होप 73 और निकोलस पूरन 00 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9.00 PM: भारत को दूसरी सफलता 38.4 ओवर में मिली। मोहम्मद शमी की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने शिमरोन हेटमायर का कैच लपका। हेटमायर 106 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्कों के साथ 139 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज निकोलस पूरन आए हैं।

— Bharath Seervi (@SeerviBharath) December 15, 2019

8.50 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 36 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार हो गया है।

8.45 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 30 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 191 रन है। शाई होप 65 और शिमरोन हेटमायर 107 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8.42 PM: भारत ने यहां बड़ी गलती की। 4.4 ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने शॉट खेला। लेकिन श्रेयस अय्यर ने बेहद आसान कैच छोड़ दिया। भारत को यह गलती काफी महंगी पड़ सकती है। 

— Bharath Seervi (@SeerviBharath) December 15, 2019

8.30 PM: शिमरोन हेटमायर का शतक पूरा हो गया है। हेटमाटर का यह पांचवा वनडे शतक है। कुलदीप यादव की गेंद पर एक रन लेकर हेटमायर ने अपना शतक पूरा किया। 

— CPL T20 (@CPL) December 15, 2019
— ICC (@ICC) December 15, 2019

8.20 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 30 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161 रन है। शाई होप 50 और शिमरोन हेटमायर 96 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8.10 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 27 ओवर में 150 रन हो गया है। भारत को जल्दी ही विकेट निकालना होगा, नहीं तो मैच हाथ से निकल सकता है। शाई होप और शिमरोन हेटमायर अगर इसी तरह क्रीज पर जमे रहे तो भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

7.55 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 136 रन है। शाई होप 39 और शिमरोन हेटमायर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7.42 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। भारत को विकेट की तलाश है, लेकिन होप और हेटमायर काफी संभल कर खेल रहे हैं।

7.38 PM: शिमरोन हेटमायर का अर्धशतक पूरा हो गया है। हेटमायर ने 50 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

7.35 PM: शाई होप और शिमरोन हेटमायर की साझेदारी भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर दिया है। 20 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट के नुसान पर 93 रन है। शाई होप 31 और शिमरोन हेटमायर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7.15 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। शाई होप 23 और शिमरोन हेटमायर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6.55 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन है। शाई होप 9 और शिमरोन हेटमायर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6.35 PM: वेस्टइंडीज का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 12 रन है। शाई होप 2 और शिमरोन हेटमायर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6.30 PM: दीपक चाहर ने 4.1 ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई। चाहर की ने सुनील एंब्रीस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। सुनील 8 गेंदों में 2 चौकों के साथ 9 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर आए हैं।

6.10 PM: इनिंग ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। सुनील एंब्रीस और शाई होप ने वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत की। दीपक चाहर ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की।

5.45 PM:  भारत का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 287 रन है। भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 288 रनों का टारेगट दिया है।

5.38 PM: भारत को 49.3 ओवर में आठवां झटका लगा। कीमो पॉल की गेंद पर जेसन होल्डर ने शिवम दुबे का कैच लपका। शिवम 6 गेंदों में 1 चौके के साथ 9 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज मोहम्मद शमी आए हैं।

5.30 PM: भारत का स्कोर 48 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 270 रन है।

5.27 PM: भारत को 47.4 ओवर में सातवां झटका लगा। रोस्टन चेज ने रविंद्र जडेजा को रनआउट कर पवेलियन की राह दिखाई। जडेजा 21 गेंदों में 2 चौकों के साथ 21 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज दीपक चाहर आए हैं।

5.23 PM: भारत को 47.3 ओवर में छठा झटका लगा। कीमो पॉल की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने केदार जाधव का कैच लपका। केदार 35 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज शिवम दुबे आए हैं।

5.10 PM: भारत का स्कोर 45 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 250 रन है। रविंद्र जडेजा 13 और केदार जाधव 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4.45 PM: भारत का स्कोर 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन है। केदार जाधव 12 और रविंद्र जडेजा 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

4.42 PM: वेस्टइंडीज को 39.4 ओवर में पांचवी सफलता मिली। कीरोन पोलार्ड की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने ऋषभ पंत का कैच लपका। पंत 69 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के के साथ 71 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज रविंद्र जडेजा आए हैं।

4.30 PM: भारत को 36.4 ओवर में चौथा झटका लगा। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने श्रेयस अय्यर का कैच लपका। श्रेयस 88 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 70 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज केदार जाधव आए हैं।

4.25 PM: ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। 

— Bharath Seervi (@SeerviBharath) December 15, 2019
— BCCI (@BCCI) December 15, 2019

4.22 PM: 35.3 ओवर में शेल्डन कॉट्रेल ने ऋषभ पंत का बेहद आसान कैच छोड़ा। 

4.20 PM: भारत का स्कोर 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन है। श्रेयस अय्यर 68 और ऋषभ पंत 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4.10 PM: भारत का स्कोर 33 ओवर में 165 रन है। अय्यर-पंत दोनों अपने अर्धशतक जड़ चुके हैं।

— ICC (@ICC) December 15, 2019

4.07 PM: श्रेयस अय्यर के बाद ऋषभ पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह पंत का पहला वनडे अर्धशतक है।

— BCCI (@BCCI) December 15, 2019

4.05 PM: भारत का स्कोर 32 ओवर में 158 रन है। पंत और अय्यर शानदार खेल रहे हैं।

4.03 PM: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक पूरा हो गया है। श्रेयस ने 70 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। ऋषभ पंत भी अपने अर्धशतक के बेहद करीब हैं।

— BCCI (@BCCI) December 15, 2019

4.00 PM: भारत का स्कोर 150 रन के पार हो गया है।

3.50 PM: भारत का स्कोर 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। श्रेयस अय्यर 47 और ऋषभ पंत 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3.45 PM: श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच 50 रन की साझेदारी पूर हुई।

— BCCI (@BCCI) December 15, 2019

3.35 PM: 27 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन है। श्रेयस अय्यर 40 और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं और भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। 
3.30 PM: भारत का स्कोर 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन है। श्रेयस अय्यर 38 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3.25 PM: भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। हालांकि, भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं।

3.20 PM: भारत का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 90 रन है। भारत के दोनों बड़े विकेट रोहित शर्मा और विराट कोहली गिर चुके हैं। भारत का रन फिलहाल 3.91 चल रहा है।

3.05 PM: भारत का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन है। श्रेयस अय्यर 28 और ऋषभ पंत 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

2.58 PM: भारत को 18.1 ओवर में तीसरा झटका लगा। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने रोहित शर्मा का कैच लपका। रोहित 56 गेंदों में 6 चौकों के साथा 36 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत आए हैं।

2.50 PM: भारत का स्कोर 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन है। भारत के दो विकेट गिरने के बाद भारतीय बल्लेबाज अब संभल कर खेल रहे हैं।

2.40 PM: भारत का स्कोर 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन है। रोहित शर्मा 31 और श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। रनरेट 4.53 चल रहा है।

2.35 PM: FACT: पिछले चार बार वनडे में जब भी कप्तान विराट कोहली बोल्ड हुए हैं तो चारों मैचों में ही भारत को हार का सामना करना पड़ा है। (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (रांची), भारत बनाम वेस्टइंडीज (पुणे), भारत बनाम इंग्लैंड (लीड्स), भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (बेंगलुरु))।

— Bharath Seervi (@SeerviBharath) December 15, 2019

2.20 PM: भारत का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 33 रन है। रोहित शर्मा 20 और श्रेयस अय्यर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02.08 PM: शैल्डन कॉटरेल ने टीम इंडिया को दोहरा झटका देते हुए पहले केएल राहुल को आउट किया उसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को क्लीन बोल्ड मारकर वेस्टइंडीज को दूसरी सफलता दिलवाई। टीम का स्कोर 29-2 है।

02.04 PM: शेल्डन कॉटरेल ने अपनी टीम में जल्दी सफलता दिलाते हुए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पवेलियन भेजा। उनके बल्ले से मात्र 6 रन बनाकर आउट हो गए। टीम का स्कोर 21-1 है।

01.51 PM: टीम इंडिया की इस मैच में शुरुआत धीमी रही है। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले चार ओवरों में मात्र 11 रन जोड़े हैं।  

01.30 PM: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच शुरू हो गया है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर उतरी है।

01.07 PM: भारत की तरफ से इस मैच में ऑलराउंडर शिवम दूबे को वनडे करियर की शुरुआत करने का मौका मिला है।

— Bharath Seervi (@SeerviBharath) December 15, 2019
— BCCI (@BCCI) December 15, 2019

01.05 PM: भारत की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), केदार जाधव, शिवम दूबे, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप(विकेटकीपर), सुनील एमब्रिस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेस, कीरोन पोलार्ड(कप्तान), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वॉल्श, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कोटरेल

01.00 PM: वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

— BCCI (@BCCI) December 15, 2019

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़INDvsWI: हेटमायर-होप के धमाकेदार शतक,भारत को 8 विकेट से दी मात