एशियन गेम्स में पहली बार में ही टीम इंडिया ने बजाया डंका, गोल्ड मेडल पर किया कब्जा
India Women vs Sri Lanka Women Asian Games 2023 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 में गोल्ड मेडल जीता है। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को शिकस्त दी। भारत ने फाइनल में 177 रन डिफेंड किए।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। भारत ने सोमवार को महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से धूल चटाई। पहली बार एशियन गेम्स में खेलने उतरी टीम इंडिया ने इतिहास रच डाला। भारत ने फाइनल में 177 रन का टारगेट रखा। जवाब में श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 97 रन जुटाए। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन हसिनी परेरा ने बनाए। उन्होंने 22 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेली। भारत के लिए तितास साधु ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में महज 6 रन देकर तीन विकेट चटकाए। राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो जबकि दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर और देविका वैद्य ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने निराशानजक आगाज किया। अनुष्का संजीवनी (1) और विषमि गुणरत्ने (0) को तीसरे ओवर तितास ने आउट किया। कप्तान चामारी अटापट्टू 12 रन बनाकर पांचवें ओवर में पवेलियन लौटीं। उन्हें भी तितास ने आउट किया। हसिनी और नीलाक्षी डी सिल्वा (23) ने चौथे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। हसिनी को गायकवाड़ ने 10वें और नीलाक्षी को 17वें ओवर में पूजा ने पवेलियन भेजा। नीलाक्षी ने ओशादी रणसिंघे (5) के संग पांचवें विकेट के लिए 28 रन जोड़े। श्रीलंका को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे लेकिन भारत ने सिर्फ 8 रन खर्च किए। इनोशि प्रियदर्शनी और उदेशिका प्रबोधनी एक-एक रन बनाकरा नाबाद रहीं।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 7 विकेट खोकर 166 रन जोड़े। भारत की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 9 रन ही बना सकीं। वह चौथे ओवर में स्टंप आउट हुईं। इसके बाद, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 73 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 15वें ओवर में मंधाना के आउट होने पर टूटी, जिसके बाद भारत के विकेट गिरने का सिलसिसला शुरू हो गया। ऋचा घोष (9), कप्तान हरमनप्रीत कौर (2), पूजा वस्त्राकर और अमनजोत कौर (1) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। अमनजोत रन आउट हुईं। रोड्रिग्स ने 20वें ओवर में अपना विकेट गंवाया। दीप्ति ने नाबाद एक रन बनाया। श्रीलंका के लिए प्रबोधनी, सुगंधिका और रणवीरा ने दो-दो विकेट झटके।
