फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs SL Final : फाइनल से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार स्पिनर महेश तीक्षणा हुए चोटिल

IND vs SL Final : फाइनल से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार स्पिनर महेश तीक्षणा हुए चोटिल

महेश तीक्षणा की चोट ने श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, क्योंकि पहले से ही वानिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा जैसे अहम खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

IND vs SL Final : फाइनल से पहले श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार स्पिनर महेश तीक्षणा हुए चोटिल
Himanshu Singhएजेंसी,कोलंबोFri, 15 Sep 2023 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेलना संदिग्ध है। तीक्षणा की चोट की गंभीरता का पता स्कैन के बाद चलेगा। पाकिस्तान के खिलाफ  गुरुवार को श्रीलंका की दो विकेट की जीत के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय तीक्षणा के दायें हैमस्ट्रिंग (पैर की मांसपेशियों) में खिंचाव आ गया।

श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''महेश तीक्षाना की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। खिलाड़ी की स्थिति का पूरी तरह से आकलन करने के लिए उसका स्कैन किया जाएगा।''

इस मैच में श्रीलंका की गेंदबाजी के दौरान तीक्षणा को कई बार लंगड़ा कर चलते और मैदान के बाहर जाते देखा गया। उन्होंने चोट के बावजूद 42 ओवर के मैच में अपने नौ ओवर के स्पैल को पूरा किया। वह पाकिस्तान की पारी के दौरान 39वें ओवर में टीम के अन्य सदस्यों की मदद से मैदान के बाहर गए। 

VIDEO: टीम से बाहर रहकर भी सुर्खियां बटोर गए विराट कोहली, नटखट वाटर ब्वॉय के रूप में मारी मैदान पर एंट्री

महेश तीक्षणा की चोट ने श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि पहले से ही वानिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा जैसे अहम खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। श्रीलंकाई टीम रविवार को फाइनल में भारत से भिड़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें