IND vs SL, 3rd T20: भारत ने श्रीलंका को 78 रन से हराकर 2-0 से जीती सीरीज

Jan 10, 2020 11:59 pm ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारत और श्रीलंका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। भारत ने इस मैच में एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को 78 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी...

IND vs SL, 3rd T20: भारत ने श्रीलंका को 78 रन से हराकर 2-0 से जीती सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। भारत ने इस मैच में एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को 78 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 201 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 15.5 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही यह सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की। यह भारत की इस साल की पहली सीरीज विजय है। 

बता दें कि इस मैच में श्रीलंका टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए। कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और शिवम दूबे की जगह युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया। वहीं, श्रीलंकाई टीम भी दो बदलाव के साथ उतरी।

इस मैच का FULL SCORECARD देखने के लिए यहां CLICK करें-

India vs Sr Lanka 3rd T20I Full Updates-

10.11 PM: भारत ने श्रीलंका को तीसरे मुकाबले में 78 रनों से एकतरफा अंदाज में मात दी। इसी के साथ भारत ने यह सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली है।

10.04 PM: वॉशिंगटन सुंदर ने टीम को आठवीं सफलता दिलाई है। इस विकेट के साथ भारत जीत के काफी नजदीक पहुंच गया है। 122-8 है। 

09.58 PM: भारत को एक ही ओवर में दो सफलताएं मिली हैं। पहले शनाका आउट हुए। इसके बाद खेलने उतरे हसरंगा को युजवेंद्र चहल ने रन आउट किया। श्रीलंका टीम का स्कोर 113-7 है।

09.50 PM: ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने खतरनाक दिख रहे एंजेलो मैथ्यूज को पवेलियन भेजा। इसी के साथ श्रीलंका के पांच विकेट गिर चुके हैं। श्रीलंंका का स्कोर 109-5 है।

09.38 PM: चार विकेट गिरने के बाद एंजेलो मैथ्यूज और धनंजय डि सिल्वा ने तेज बल्लेबाजी कर श्रीलंका की पारी संवारी। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की साझेदारी पूरी कर ली है। श्रीलंका का स्कोर 78-4 है।

09.19 PM: इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों की तूती बोल रही है। तीनों तेज गेंदबाजों ने अभी तक गिरे चार विकेट में से तीन विकेट लिए हैं। जबकि एक विकेट रनआउट के रूप में मिला है। श्रीलंका का स्कोर 26-4 है।

09.09 PM: श्रीलंका टीम के अहम बल्लेबाज कुशाल परेरा को भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन चलता किया। उनके बल्ले से मात्र 2 रन निकले। श्रीलंका का स्कोर 13-3 है।

09.00 PM: भारत के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने आविष्का फर्नांडो को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया।

08.52 PM: भारत को पहले ही ओवर में दानुष्का गुनाथिलका के रूप में बड़ा विकेट मिल गया है। मात्र एक रन के स्कोर पर भारत के तेज जसप्रीत बुमराह ने दानुष्का को चलता किया।

08.52 PM: भारत के 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज क्रीज पर उतर चुके हैं। दानुष्का गुनाथिलका और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर आ चुके हैं।

08.40 PM: भारत-श्रीलंका के बीच आखिरी टी-ट्वेटी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से इस केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 54 रनों का योगदान दिया है।

08.07 PM: शिखर धवन के आउट होने के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई है। टीम ने 25 रन के अंदर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। इस समय क्रीज पर विराट कोहली और मनीष पांडे की जोड़ी है। टीम का स्कोर 123-4 है।

07.57 PM: भारत के संजू सैमसन काफी समय बाद टीम इंडिया में वापसी का जश्न नहीं बना पाए और सिर्फ दो गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। 12 ओवरों के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 112 रन है।

07.50 PM: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन धुआंधार फिफ्टी जड़कर वापस पवेलियन लौट गए। उन्हें लक्शन संदकन ने आउट किया।

07.30 PM: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर टीम के लिए पावरप्ले में 62 रन बनाए हैं।

— BCCI (@BCCI) January 10, 2020

07.15 PM: शिखर धवन और केएल राहुल की जोड़ी ने भारत को मजबूत शुरुआत दी है। दोनों ने मिलकर तीन ओवर में 26 जोड़ दिए हैं।

07.00 PM: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा मैच शुरू हो गया है। टीम इंडिया की तरफ से शिखर धवन और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर है। 

06.35 PM: दोनों टीमें इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), दनुष्का गुणाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर),ओशादा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, लखन संदकन, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा।

— BCCI (@BCCI) January 10, 2020

06.30 PM: श्रीलंका टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

— ICC (@ICC) January 10, 2020

 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।