IND vs SA : विराट कोहली और आर अश्विन रचेंगे इतिहास! चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के पास भी नया रिकॉर्ड बनाने का मौका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को अपने सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेलने हैं। दोनों टीमों...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को अपने सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेलने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएाग। टीम इंडिया अबतक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और ऐसे में इस बार उसके पास इतिहास रचने का मौका है। न केवल टीम के पास बल्कि खिलाड़ियों के पास भी इतिहास रचने का मौका है। इनमें कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों के पास दक्षिण अफ्रीका में नया कीर्तिमान स्थापित करने का मौका है। आइए इनके रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं..
📸📸 from our training here today at SuperSport Park 🏟️#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/r5a890urkt
कप्तान विराट कोहली बनेंगे 8 हजारी
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरा करने से केवल 199 रन दूर है। कोहली के नाम अभी 97 टेस्ट मैचों में 7801 रन हैं। कोहली अगर टेस्ट सीरीज के तीनों मैचों में खेलते हैं तो उनके नाम 100 टेस्ट भी हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में विराट का बल्ला खूब बोलता है। उन्होंने साउथ अफ्रीका में 55.80 की औसत से 558 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं। विराट अपने 71वें इंटरनेशनल शतक को तलाश रहे हैं, जोकि अफ्रीका की धरती पर उन्हें मिल सकती है।
पुजारा और रहाणे पूरे करेंगे 1000 रन
मध्यक्रम बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भले ही अच्छी फॉर्म में नहीं हैं लेकिन इन दोनों के पास साउथ अफ्रीका में एक खास मुकाम हासिल करने का मौका है। दोनों क्रिकेटरों के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1000 टेस्ट रन पूरा करने का मौका है। पुजारा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अबतक 14 टेस्ट में 758 रन जबकि रहाणे ने 748 रन बनाए हैं।
रविचंद्र अश्विन डेल स्टेन की धरती पर ही उनका रिकॉर्ड तोड़ेंगे
अश्विन के पास भी दक्षिण अफ्रीका में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अबतक 427 विकेट हासिल कर चुके है। आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान वह रिचर्ड हेडली, रंगना हेराथ और कपिल देव जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं। अश्विन के पास दक्षिण अफ्रीका के ही डेल स्टेन के 439 विकेटों को पीछे छोड़ने का मौका है। अगर वो 13 विकेट सीरीज में हासिल करेंगे तो स्टेन की धरती पर ही उन्हें पछाड़ देंगे।
मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में लगाएंगे दोहरा शतक
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास भी टेस्ट में विकेटों का दोहरा शतक लगाने का मौका है। शमी के नाम अबतक टेस्ट क्रिकेट में 195 विकेट है और वो अफ्रीकी धरती पर अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे कर सकते हैं। शमी ने साउथ अफ्रीका में 5 टेस्ट में 21 विकेट चटकाए हैं।



