IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए अजिंक्य रहाणे को हनुमा विहारी से मिल रही चुनौती, ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जाने वाले पहले मैच के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली खराब फॉर्म...

ajinkya rahane

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जाने वाले पहले मैच के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट कप्तान विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मौका देते हैं या नहीं। रहाणे को यहां टेस्ट स्पेशलिस्ट हनुमा विहारी से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो भारत की 'ए' टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका का हाल ही में दौरा कर चुके हैं। रहाणे से उप-कप्तानी छिनना भी यह संकेत देता है कि उनकी अब प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की नहीं है।

Ashes 2021-22: दूसरा टेस्ट जीतने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के Point Table में ऑस्ट्रेलिया की छलांग, भारत को लगा झटका

विहारी भारत में खेली गई न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वह 'ए' टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ तीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसमें क्रमश: 54, 72 नाबाद और 63 का स्कोर शामिल है। रहाणे को हालांकि अपनी योग्यता साबित करने के लिए एक और मौका मिल सकता है। रणनीतिक तौर पर कोहली को आक्रामक कप्तान माना जाता है और वह पहले टेस्ट में एक बल्लेबाज को कम कर पांच गेंदबाजों के साथ भी उतर सकते हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर रविन्द्र जडेजा सातवें नंबर पर बैटिंग का शानदार ऑप्शन देते हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में शार्दुल ठाकुर यह जिम्मेदारी उठा सकते हैं।

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में बारिश बनेगी खलनायक! जानिए सेंचुरियन में मौसम का हाल

सेंचुरियन एक ऐसी जगह है जो समुद्र तल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां गेंदबाज जल्दी थक सकते हैं और चार गेंदबाजों के मामले में उनके थकने की संभावना अधिक होगी। मौजूदा टीम में चार गेंदबाजों की जगह लगभग तय नजर आ रही है, जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ऑफ स्पिनर आर अश्विन और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। मौजूदा टीम में सबसे अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा की फॉर्म को देखते हुए इस बात की उम्मीद कम ही है कि उन्हें सिराज की जगह मौका मिले। 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़SA के खिलाफ प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए रहाणे को इस खिलाड़ी से मिल रही चुनौती