फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIND vs SA 2nd Test: विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लगाया स्पेशल 'शतक', महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

IND vs SA 2nd Test: विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लगाया स्पेशल 'शतक', महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 229 रन पर समेट दिया है। इस दौरान...

IND vs SA 2nd Test: विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लगाया स्पेशल 'शतक', महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Tue, 04 Jan 2022 08:38 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 229 रन पर समेट दिया है। इस दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 24 साल के पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने कैचों का शतक पूरा कर लिया है। पंत ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विकेट के पीछे लुंगी एनगिडी का कैच पकड़ते ही क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपने 100 कैच पूरे कर लिए। 

टेस्ट में 100 कैच लपकने वाले केवल चौथे भारतीय विकेटकीपर

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच लेने वाले चौथे भारतीय और दुनिया विकेटकीपर बन गए हैं। वह​ अब महेंद्र सिंह धोनी (256), सैयद किरमानी (160) और किरण मोरे (110) की लिस्ट में शामिल होकर 42वें विकेटकीपर बन गए हैं। 

सेंचुरियन में तोड़ा था एमएस धोनी का रिकॉर्ड

पंत इससे पहले, सेंचुरियन टेस्ट में भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 100 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बने थे। युवा विकेटकीपर ने इस मामले में पूर्व भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा था। पंत ने पहले टेस्ट में मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टेम्बा बवूमा का कैच पकड़कर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 100 शिकार किए थे। पंत ने 26 मैचों की 50 पारियों में यह कारनामा किया था। उनसे पहले धोनी और रिद्धिमान साहा ने 36 टेस्ट मैचों में 100 शिकार किए थे। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने शार्दुल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 61 पर 7 विकेट लेने के साथ ही शार्दुल ठाकुर टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी भारतीय गेंदबाज का अबतक का यह बेस्ट प्रदर्शन है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें