फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटINDvsSA: रोहित शर्मा ने तोड़ा वसीम अकरम का 23 साल पुराना रिकॉर्ड

INDvsSA: रोहित शर्मा ने तोड़ा वसीम अकरम का 23 साल पुराना रिकॉर्ड

India vs South Africa, 1st Test:  भारतीय टेस्ट टीम के नए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शनिवार को एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने  एसीए-वीसीए...

INDvsSA: रोहित शर्मा ने तोड़ा वसीम अकरम का 23 साल पुराना रिकॉर्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 05 Oct 2019 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

India vs South Africa, 1st Test:  भारतीय टेस्ट टीम के नए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शनिवार को एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने  एसीए-वीसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी शतकीय पारी के दौरान यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट में 13 छक्के जड़कर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

सलामी बल्लेबाज रोहित ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को पीछे छोड़ा है। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 257 रन बनाए थे। अकरम की इस पारी में 12 छक्के शामिल थे। पाकिस्तान ने इस मैच में दूसरी पारी नहीं खेली थी। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 

INDvsSA:  गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के शतक पर कुछ ऐसे किया सलाम

रोहित इस मैच से टेस्ट मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज पदार्पण कर रहे हैं। इससे पहले वह मिडिल ऑर्डर में खेला करते थे। अपने पहले ही मौके को रोहित ने दोनों हाथों से भुना दोनों पारियों में शतक ठोके। 

रोहित ने दोनों पारियों में जड़ा शतक
रोहित ने इस मैच की पहली पारी में छह छक्के लगाए और दूसरी पारी में सात छक्के मारे। इस तरह वह दोनों पारियों में कुल 13 छक्के लगाने में सफल रहे। रोहित ने पहली पारी में 176 रन बनाए थे तो वहीं दूसरी पारी में 127 रन बनाए। 

INDvsSA:  रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट में किया ये भी कारनामा

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बनने का गौरव भी हासिल किया। वनडे और टी-20 में रोहित शर्मा पहले से ही सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। अब उन्होंने एक टेस्ट में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वह टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें