IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में बारिश बनेगी खलनायक! जानिए सेंचुरियन में मौसम का हाल

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को अपने सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेलने हैं। दोनों टीमों...

supersport park in centurion

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को शुरू होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को अपने सभी मैच बिना दर्शकों के ही खेलने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। हालांकि मैच शुरू होने से पहले ही इस पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि सेंचुरियन टेस्ट के पहले दो दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के पहले दिन ही बारिश की संभावना बनी हुई है।

— BCCI (@BCCI) December 18, 2021

इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बारिश बाधा डाल सकती है। मैच रविवार 26 दिसंबर मैच से खेला जाना है और पहले दिन ही तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन बारिश होने की संभावना 60 प्रतिशत है और 21 किलोमीटर घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन ​तक मैदान के ऊपर बादल छाए रहने का अनुमान है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट मैदान की पिच पर घास है और यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है।

— BCCI (@BCCI) December 20, 2021

सेंचुरियन की पिच पर घास देख श्रेयस अय्यर के उड़े होश

टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच की तैयारियों के लिए पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से टेस्ट में डेब्यू करने वाले भारत के ​मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का यह पहला दक्षिण अफ्रीका दौरा है। अय्यर भी भारतीय टीम के साथ खूब पसीना बहा रहे हैं। हालांकि अय्यर के लिए सोमवार का दिन चौंकाने वाला रहा। वह जैसे ही सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे तो पिच पर बहुत ज्यादा घास देखकर वह काफी हैरान रह गए। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SA के बीच पहले टेस्ट में बारिश बनेगी खलनायक! जानें मौसम का हाल